सचिन पायलट की सबसे बड़ी परीक्षा केवल नेताओं को साथ बैठाने की नहीं, बल्कि उन्हें चुनाव तक साथ बनाए रखने की होगी। टिकट वितरण के दौरान गुटबाजी और तेज होने की आशंका रहेगी।
गाजियाबाद स्थित नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा) परिसर में शनिवार को 21वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपति और संस्थान के अधिकारी शामिल हुए। करीब 133 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। उद्योग जगत की हस्तियों ने की शिरकत समारोह में एरोनव इंडस्ट्रियल सेफ्टी अप्लाइंसेज के संदीप होरा, नितिन स्पिनर्स लिमिटेड के नितिन नोलखा, जियोसिस इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के राजीव अग्रवाल और पशुपति स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स लिमिटेड के विदित जैन बतौर खास मेहमान शामिल हुए। निटरा के महानिदेशक डॉ. एमएस परमार और अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पदक पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और पदक दिए गए। संस्थान की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार योगेश तिवारी, नितेश, सत्यनारायण और संजय कुमार को मिला। वहीं वर्ष के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार गीता, रमेश चंद यादव और प्रिया त्यागी को दिया गया। उद्योग की जरूरत के हिसाब से चल रहे कोर्स महानिदेशक डॉ. एमएस परमार ने बताया कि निटरा नियमित और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। इनमें टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइनिंग, मर्चेंडाइजिंग और क्वालिटी कंट्रोल जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निटरा अब तक पूर्णकालिक कार्यक्रमों के 90 बैच और दूरस्थ शिक्षा के 71 बैच संचालित कर चुका है। इन पाठ्यक्रमों के जरिए 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से कई विद्यार्थियों को प्रमुख कपड़ा और परिधान निर्यात कंपनियों में रोजगार मिला है। विकसित भारत में टेक्सटाइल उद्योग की अहम भूमिका निटरा के चेयरमैन ने कहा कि वस्त्र उद्योग में उद्यमिता और अपना कारोबार शुरू करने के कई अवसर हैं। विकसित भारत विजन 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में टेक्सटाइल उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। डिप्टी चेयरमैन ने बताया कि देश की कई प्रमुख कपड़ा और परिधान निर्यात कंपनियां, टेस्टिंग लैब और बाइंग एजेंसियां निटरा से प्रशिक्षित विद्यार्थियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। ये कंपनियां हर साल निटरा से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर देती हैं।
59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज, 23 जिलों के 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service