Aaj Ka Dhanu Rashifal, 19 February 2026 Thursday: सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, और दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों और यात्राओं के लिए भी यह दिन शुभ है।
एक ऐसा बार, जहां हेल्थ चेकअप कराने पर ही शराब मिलेगी। वहीं मरे हुए एक आदमी को गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग दी गई। उधर नासा ने बताया कि धरती के इर्द-गिर्द 15 हजार उल्कापिंड घूम रहे हैं। इनकी वजह से कई शहर खतरे में हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें... तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ... खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाककुर नगर गांव में बुधवार देर शाम मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खाना खाने के दौरान हुए विवाद में छोटे भाई श्यामू पुत्र मिश्रीलाल ने अपने ही बड़े भाई और छोटे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई हरीश (40) और बचाने पहुंची उनकी पत्नी पूनम (38) की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई धारदार हथियार के हमले से रामू गंभीर रूप से घायल है। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैमिषारण्य लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरीश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रामू की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार हरीश के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना में बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के बीच मामूली कहासुनी इतनी भयावह घटना में बदल जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। परिजनों ने एम्बुलेंस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया, वह मौके पर खड़ी रही, लेकिन जिला अस्पताल ले जाने के लिए मुख्यालय से दूसरी एम्बुलेंस मंगाने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान हरीश की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से ही तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी श्यामू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service