एजुकेशन रिपोर्टर| दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग में शुक्रवार को “हरित रसायन : पौधों द्वारा नैनो कणों का निर्माण और उपयोग” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नूपुर श्रीवास्तव थीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में ग्रीन केमिस्ट्री की अवधारणा और उसके बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसी वैज्ञानिक तकनीकों की आवश्यकता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ कम प्रदूषणकारी भी हों। उन्होंने बताया कि पौधों के अर्क की सहायता से नैनो पार्टिकल्स का निर्माण एक उभरती हुई प्रभावी तकनीक बनकर सामने आया है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि पारंपरिक रासायनिक विधियों की तुलना में प्लांट मेडिकेटेड नैनो पार्टिकल संश्लेषण में कम विषैले रसायनों का उपयोग होता है। यह प्रक्रिया पर्यावरण अनुकूल, कम लागत वाली तथा जैविक रूप से सुरक्षित मानी जाती है। उन्होंने बताया कि इन नैनो कणों का उपयोग औषधि निर्माण, कैंसर उपचार, एंटी-बैक्टीरियल गतिविधियों, जल शोधन, कृषि तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं शोधोन्मुख कार्यक्रम विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करते हैं तथा उनके ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनीन्द्र शर्मा, मंच संचालन डॉ. अभिषेक राय, मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. संजय कुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मोनी शर्मा द्वारा किया गया।
RCB vs MI Raipur 2026: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज RCB और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज IPL मुकाबला खेला जाएगा।
Himachal Board Matric Result 2026 Direct Link at hpbose.org: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रक्रिया के जरिए अपनी रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service