Tranding

गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला शोध की गुणवत्ता, नैतिकता पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | दौसा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय दौसा की संस्थागत आचार समिति (आईईसी) की ओर से सोमवार को गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस (जीसीपी) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य संकाय सदस्यों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को नैतिक, गुणवत्तापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्लीनिकल अनुसंधान के सिद्धांतों से अवगत कराना था। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राजेंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के आचार्य एवं राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दौसा की संस्थागत आचार समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मेश कुमार शर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जयपुर की डॉ. प्रियंका राठी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस (जीसीपी) क्लीनिकल अनुसंधान के संचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत नैतिक एवं वैज्ञानिक मानक है। यह शोध प्रतिभागियों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण की रक्षा करने के साथ-साथ अनुसंधान के निष्कर्षों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। कार्यशाला में अनुसंधान नैतिकता, सूचित सहमति, शोधकर्ता की जिम्मेदारियां, प्रोटोकॉल का पालन, प्रलेखन, सुरक्षा रिपोर्टिंग तथा नियामकीय आवश्यकताओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन आईईसी की सदस्य सचिव डॉ. ईशा चोपड़ा एवं आयोजन सचिव डॉ. रमेश शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में बेसिक मेडिकल साइंटिस्ट डॉ. दलजीत कौर तथा रिसोर्स पर्सन्स डॉ. ममता मीणा, डॉ. प्रियंका भारद्वाज और डॉ. गौरव भारद्वाज का विशेष योगदान रहा। कार्यशाला में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और शोधकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने क्लीनिकल अनुसंधान में नैतिकता, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने नैतिक, पारदर्शी और उत्तरदायी क्लीनिकल अनुसंधान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कोडिंग छोड़ो, इलेक्ट्रीशियन बनो! AI कंपनियां Gen Z को दे रही हैं 2.7 करोड़ का सैलरी पैकेज, आखिर क्यों?

जहां AI के कारण आईटी सेक्टर में छंटनी हो रही है, वहीं AI कंपनियां Gen Z इलेक्ट्रीशियन्स को 2.7 करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज दे रही हैं. जानिए डेटा सेंटर्स और इस नए ट्रेंड के पीछे की पूरी कहानी.

डेटिंग एप के जरिए बिछाते जाल... फिर करते अपहरण और लूट; गिरोह में महिलाएं भी शामिल, बेंगलुरु से 11 अरेस्ट

Bengaluru Crime: बेंगलुरु पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग के जरिए लोगों को फंसाकर अपहरण, मारपीट और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह डेटिंग वेबसाइट पर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को बुलाता था और फिर उनका अपहरण कर नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटपाट करता. पुलिस ने दो महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
25 मीटर दूर शिविर, 12 फीट तक DJ, पेन ड्राइव जांच, कांवड़ यात्रा के नए नियम
चीन का महामिशन शुरू, आवाज से 26 गुना तेज रफ्तार वाले अंतरिक्ष यान से एस्टेरॉयड पर होगा हमला, वैज्ञानिकों का बड़ा प्लान​​​​​​​
बिग बॉस यूनिवर्स में सौरव गांगुली का धमाकेदार प्रवेश
एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
TNA शताब्दी समारोह की शुरुआत धूमधाम से, एलुमनाई मीट में दिखी पुरानी यादों की झलक
स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो 2 नए स्पॉर्टी कलर में पेश, सिर्फ 200 लोग ही खरीद पाएंगे; जानिए क्या है खास
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल भेजने की दी अनुमति, जानें क्या है मामला
अनशन तोड़ने में जल्दबाजी, खुद जंतर-मंतर से आगे नहीं बढ़े; अभिजीत दीपके के आलोचक क्या कह रहे

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service