बस्सी की प्रसिद्ध काष्ट कला पर शोध करने के लिए अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी का दल पांच दिन तक चित्तौड़गढ़ के बस्सी में रहा। इस दल ने डॉक्यूमेंट्री के जरिए कावड़ निर्माण की बारीकियों को दुनिया के सामने पेश किया है।
FIFA Wishes MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज यानी मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर खेल जगत से लेकर उनके करोड़ों फैंस तक, हर कोई माही को बधाइयां दे रहा है. धोनी के इस जन्मदिन को और भी ज्यादा खास और अनोखा बनाया फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA ने. फीफा वर्ल्ड कप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद दिलचस्प पोस्ट शेयर की गई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फीफा ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी, किलियन एम्बापे और अर्लिंग हालैंड की एक तस्वीर साझा की. संयोग देखिए कि इन तीनों ही खिलाड़ियों के नाम फीफा वर्ल्ड कप में अब तक 7-7 गोल दर्ज हैं. फीफा ने इसका कनेक्शन धोनी की मशहूर 7 नंबर जर्सी और फैंस के बीच उनके लोकप्रिय नाम ‘थाला’ से जोड़ते हुए कैप्शन में लिखा- ‘7 goals... Thala for a reason. Happy Thala Day.’ View this post on Instagram A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup) BCCI और CSK ने यूं किया सलाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने धोनी के शानदार और ऐतिहासिक करियर के आंकड़े शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. बीसीसीआई ने लिखा, ‘538 इंटरनेशनल मैच, 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन और विकेट के पीछे 829 शिकार. 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाला कप्तान. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के सच्चे आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.’ वहीं, धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया. सीएसके ने अपने ‘थाला’ के लिए लिखा- ‘एक ऐसा हीरो जो जीने का तरीका बन गया. एक ऐसी विरासत जो पीढ़ियों तक हमेशा कायम रहेगी. दिग्गजों ने लुटाया प्यार क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी माही को अपने-अपने अंदाज में याद किया राजीव शुक्ला (BCCI उपाध्यक्ष): उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर धोनी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘भारतीय क्रिकेट के सच्चे आइकॉन एमएस धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. उनका नेतृत्व और उनकी विरासत आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और आने वाले बेहतरीन सालों के लिए शुभकामनाएं.’ शिखर धवन: पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के पलों को याद करते हुए धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट की. उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी भाई. दबाव के समय आपका वो शांत स्वभाव और मैच को आगे ले जाने का आपका तरीका हमेशा दुनिया भर के क्रिकेटरों को प्रेरित करता रहेगा. आपको अच्छी सेहत और खुशियां मिलें.’ आकाश चोपड़ा: पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने धोनी की तारीफ में दिल जीतने वाली बात कही. उन्होंने लिखा- ‘कुछ खिलाड़ी मैच जीतते हैं. कुछ खिलाड़ी ट्रॉफियां जीतते हैं. लेकिन एमएस धोनी ने तो पूरा एक दौर जीता है. हैप्पी बर्थडे माही.’
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service