Tranding

सरगुजा की बेटी रिंकी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में जीता गोल्ड, बढ़ाया शहर का मान

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर सरगुजा जिले की बेटी रिंकी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 3 से 7 मई तक आयोजित तीसरे इंटरनेशनल टारगेटबॉल अचीवर्स कप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रिंकी ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से पूरे सरगुजा अंचल में खुशी और गौरव का माहौल है। सीमित संसाधनों और दूरस्थ क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना रिंकी के संघर्ष, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। रिंकी की इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि रिंकी ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक और सम्मान अर्जित किए हैं, लेकिन नेपाल में आयोजित तीसरे इंटरनेशनल टारगेटबॉल अचीवर्स कप 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। प्रतियोगिता के दौरान रिंकी ने आत्मविश्वास, एकाग्रता और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया। उनकी सफलता से सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खिलाड़ियों को उचित संसाधन और प्रशिक्षण मिले तो ग्रामीण आैर दूरस्थ क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। रिंकी सिंह की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, कोचों, खिलाड़ियों व विभिन्न खेल संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दुश्मन के ठिकानों पर अब ‘तारा’ का कहर! भारत ने बनाई पहली स्वदेशी ग्लाइड बम किट, बढ़ी सेना की मारक ताकत

भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए पहली स्वदेशी ग्लाइड बम किट ‘तारा’ का सफल परीक्षण कर लिया है। यह आधुनिक प्रणाली साधारण बमों को अत्याधुनिक सटीक-निर्देशित हथियारों में बदलने की क्षमता रखती है।

Mandi News: रंगड़ों के हमले में बाप-बेटा घायल, बकरियों को भी बनाया निशाना

उपमंडल जोगिंद्रनगर के द्राहल गांव में रंगड़ों के झुंड के हमले में बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
आज का मकर राशिफल 8 मई 2026: परिवार में रहेगी सुख-शांति, बिजनेस वाले रहें संभलकर
सरगुजा की बेटी रिंकी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में जीता गोल्ड, बढ़ाया शहर का मान
दुश्मन के ठिकानों पर अब ‘तारा’ का कहर! भारत ने बनाई पहली स्वदेशी ग्लाइड बम किट, बढ़ी सेना की मारक ताकत
Mandi News: रंगड़ों के हमले में बाप-बेटा घायल, बकरियों को भी बनाया निशाना
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 3 राशियों के लिए मुश्किल रहेगा दिन, मिल सकती है बैड न्यूज
पॉल म्यूलर ने 35,000 शेयरों के लिए $440 पर टेंडर ऑफर की घोषणा की
Ambala News: तीन जिलों के 436 मामलों में 31 क्विंटल मादक पदार्थ किए नष्ट
यमुना में रेत माफियाओं की अब खैर नहीं, मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए लोकल इंटेलिजेंस और बीट स्टाफ तैनात
Gorakhpur News: समग्र शिक्षा का दस्तावेज है नई शिक्षा नीति

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service