Tranding

एमपीएल के आगाज में शामिल हुए राजपूत

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के तत्वावधान में आयोजित मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का शुभारंभ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राजपूत ने एमपीसीए अध्यक्ष सिंधिया से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों के बीच मध्य प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास, युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आकाश सिंह ने कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में एमपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरी है, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र की भागीदारी भी इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिछले वर्ष बुंदेलखंड बुल्स ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस वर्ष भी बुंदेलखंड की गर्ल्स और बॉयज दोनों टीमें मैदान में उतर रही हैं। टीमों में भारतीय महिला क्रिकेट की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुष्का शर्मा और उभरती क्रिकेटर क्रांति गौंड जैसे नाम शामिल हैं।

बिजली कंपनी की ऑनलाइन सेवाएं आज रहेगी बाधित

शाहपुर |बिजली कंपनी के नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज शनिवार 6 जून को शाम पांच बजे से रविवार 7 जून सुबह पांच बजे तक सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्वेश्य से ये जरूरी नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य कराएं जा रहे है। सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि इस समय अंतराल के पहले सभी जरूरी ऑनलाइन कार्य पूरा कर लें। गौरतलब हो कि बिजली कंपनी द्वारा ज्यादातर सभी सेवाएं अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ही मुहैया कराई जा रही है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एक साथ 3 टीमों में एंट्री सचिन का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया इतिहास

सिर्फ 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी से सबको दीवाना कर देने वाले बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में एक अनोखा इतिहास रच दिया है। आयरलैंड इंग्लैंड और एशियन गेम्स की सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाया गया सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर उन्होंने टीम सेलेक्टर्स को जमकर इंप्रेस किया शायद यही वजह है कि उन्हें सीनियर टीम में सलेक्‍ट किया गया है।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Aaj Ka Panchang 10 June: पढ़ें बुधवार का संपूर्ण पंचांग राहुकाल दिशाशूल शुभ मुहूर्त और दिन को बनाएं शानदार
Avita Medical के निदेशक Woody Fralin ने $41,900 के शेयर खरीदे
Lucknow News: मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी चपेट में आकर नर्स की गई जान
टाटानगर हादसे के पीड़ित परिवार को नौकरी और ₹12 लाख मुआवजे का प्रस्ताव, लिखित गारंटी पर अड़ा परिवार
इंटर्नशिप से निखरेंगे कौशल और बढ़ेगा आत्मविश्वास : डॉ. सतवीर सिंह
Shahjahanpur News: सीजन में सबसे गर्म रही सोमवार की रात, दिन में लू ने किया बेहाल
Panchkula News: पंचकूला में दो दिन और भीषण गर्मी, 12 जून से मिलेगी राहत
बचे हुए गुलाब जामुन से बनाएं बाजार जैसी आइसक्रीम, आ जाएगा मजा
Meen Tarot Rashifal 10 June 2026: घर-परिवार में बढ़ेगा आपसी भरोसा, सेहत रहेगी उत्तम

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service