Tranding

राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में सहरसा के दिलखुश ने जीता कांस्य

पटना में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में सहरसा के दिलखुश कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों और खेल संघों में खुशी का माहौल है। दिलखुश ने 10 किलोमीटर सब-जूनियर क्रॉस कंट्री मास्टर स्टार्ट वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना दावा मजबूत किया है। सहरसा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले जिले में साइकिलिंग संघ की स्थापना हुई थी। स्थापना के बाद पहली बार जिले के किसी खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सहरसा के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। सिसई वार्ड 10 निवासी चंद्रदेव यादव के पुत्र दिलखुश कुमार सामान्य परिवार से आते हैं। दिलखुश लगातार तीन वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे थे। इस बार उन्होंने पदक जीतकर लगातार मेहनत के महत्व को साबित किया है। जिला खेल संघ के सचिव सह जिला साइकिलिंग संघ के संरक्षक रोशन सिंह धोनी ने कहा कि सहरसा के खिलाड़ी अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रीति कुमारी ने कुश्ती और मोहम्मद मेराज आलम ने एथलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ नीति के तहत नौकरी हासिल की है। दोनों वर्तमान में सहरसा समाहरणालय में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।

जल्द ही ट्रेनों के ठहराव की तिथि और समय जारी:जोगबनी-दानापुर वंदे भारत अब पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी रुकेगी

26301/02 जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी रुकेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। वहीं, 13211/12 जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 94803/04 जयनगर-समस्तीपुर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव लहेरियासराय स्टेशन पर दिया गया है। जल्द ही ट्रेनों के ठहराव की तिथि और समय जारी होगा। जोगबनी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना मुजफ्फरपुर से सुबह पौने 10 बजे रवाना होकर 11:40 बजे दानापुर पहुंचती है। सुबह करीब 11 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहरने की संभावना है। वहीं, दानापुर से शाम 5:10 बजे चलने वाली वंदे भारत साढ़े पांच बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहरने की संभावना है। यह ट्रेन 6:03 बजे मुजफ्फरपुर आती है। सुबह 6:05 बजे दानापुर से रवाना होने वाली इंटरसिटी पौने 11 बजे लहेरियासराय में ठहर सकती है। यह ट्रेन 11 बजे दरभंगा आती है। जोगबनी से सुबह पौने पांच बजे रवाना होने वाली इंटरसिटी सुबह 10 बजे लहेरियासराय स्टेशन पर ठहर सकती है। पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में दो कोच जुड़ेंगे 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था अहमदाबाद से 6 सितंबर और पटना से 8 सितंबर से लागू होगी।

दिल्ली: दूरसंचार विभाग के पूर्व अधिकारी आशीष जोशी से स्पेशल सेल की पूछताछ, 9 घंटे बाद छोड़ा; कोई खुलासा नहीं

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को पूर्व अधिकारी आशीष जोशी से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की और बाद में उन्हें जाने दिया।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
राशिफल 05 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
व्रत संकल्पों को पूरा करेंगे, लाभ बढ़त पर रहेगा
पीलीभीत: तहसील समाधान दिवस में पहुंचे स्कूली बच्चे, डीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग
फतहनगर में मंगल डायग्नोस्टिक एवं सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ, मिलेंगी जांच सुविधाएं
Agra News: तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमित कुशवाहा रहे प्रथम
26 करोड़ की इमारत डेढ़ साल से बंद
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन को $508M का मिसाइल रक्षा अनुबंध मिला

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service