Tranding

75 देशों में चलती हैं राइट-हैंड-ड्राइव कारें, भारत में ऐसे हुई शुरुआत, देश को मिला फायदा

भारत में राइट-हैंड-ड्राइव सिस्टम कोई संयोग नहीं, बल्कि ब्रिटिश दौर की विरासत है, जो समय के साथ भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित हुई. आज यही सिस्टम भारत को दुनिया के प्रमुख RHD वाहन निर्माण और निर्यात केंद्रों में शामिल करता है.

नारियल काटने वाले चाकू से एक झटके में काटी गर्दन:प्रेमी ने 6 दिन पहले रची साजिश, कहा- पैसे मैं खर्च करता था, बात किसी और से करती थी

आगरा में एचआर मिंकी शर्मा का उसके बॉयफ्रेंड विनय राजपूत ने कत्ल कर दिया। उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। बॉयफ्रेंड ने उसको मारने के लिए एक लोहार से नारियल काटने वाला चाकू खरीदा था। चाकू में तेज धार लगवाई, जिससे एक ही वार में सिर से धड़ से अलग हो जाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने आरोपी ने 23 जनवरी को दोपहर तीन बजे के बाद हत्या कर शव फेंकने तक की पूरी हकीकत बताई है। उसने बताया- वह पैसे मुझसे खर्च कराती थी। बात किसी और से करती थी। शादी के लिए भी नहीं मान रही थी। उसको फोन रात में बिजी आता था। इसलिए मैंने अगर ये मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी। फिर हत्या का प्लान बनाया। आइए आपके बताते हैं कि 23 जनवरी को संजय प्लेस के मारुति प्लाजा के 6वें फ्लोर के आफिस में उस दिन क्या हुआ था। कैसे पूरी प्लानिंग की गई। किस तरीके से शव ठिकाने लगाया गया। पढ़िए पूरा रिपोर्ट.... पहले जानिए मिंकी और विनय के बारे मेंआगरा के कालिंदी विहार के पार्वती नगर की रहने वाली मिंकी शर्मा मेरठ की कंपनी दिविशा टेक्नोलॉजी में एचआर मैनेजर के पद पर काम करती थी। कंपनी का हेड ऑफिस मेरठ में है। इसके ऑनर राहुल देव हैं। कंपनी में ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक निवासी विनय राजपूत अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। विनय के पिता अनार सिंह आवास विकास विभाग में काम करते थे। एक साल पहले वह रिटायर हुए हैं। ब्रांच ऑफिस में इन दोनों के अलावा एक ऑफिस बॉय और था। तीन साल से दोनों साथ काम कर रहे थे। तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। एक-दूसरे से प्यार करने लगे। विनय मिंकी को इतना पसंद करने लगा कि उससे शादी करने की ठान ली। उसने मिंकी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। मिंकी तैयार थी। 6 महीने पहले हुई तीसरे की एंट्रीविनय ने पुलिस को बताया- मैं और मिंकी ने अपने घरवालों को शादी के लिए बताया था। मेरे घरवाले तैयार थे। मिंकी ने भी कहा था कि वो अपने घरवालों को राजी कर लेगी। मगर, पिछले करीब 6 महीने से मिंकी शादी के लिए आनाकानी करने लगी। उसका व्यवहार बदल गया। वो उसको प्रॉपर रिस्पांस नहीं देती थी। रात को देर तक उसका फोन बिजी रहता था। शक था कि मिंकी का किसी और से अफेयर मुझे शक होने लगा कि मिंकी का किसी और से अफेयर है। मैंने कई बार मिंकी से पूछा, लेकिन वो बातों को टाल देती थी। मुझको लगता था कि खर्चा मैं करता हूं और मेरी गर्ल फ्रेंड किसी और के साथ घूम रही है। ऐसे में मैं परेशान रहने लगा। मैंने सोच लिया कि अगर मिंकी मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होगी। 17 जनवरी को बनाया हत्या का प्लानआरोपी विनय ने पुलिस को बताया कि मैंने 17 जनवरी को मिंकी की हत्या का प्लान बनाया था। मैंने 17 जनवरी को आफिस और बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। जिससे आते- जाते दिखाई न दे। इसके बाद मैंने यमुना पार में एक लोहार से नारियल काटने वाला चाकू खरीदा। चाकू की धार इतनी तेज थी कि एक झटके में कुछ भी कट जाए। इसके बाद मैं सही मौके की तलाश करता रहा। अब हत्या वाले दिन की पूरी कहानी23 जनवरी को विनय आफिस पहुंचा। वो अपने बैग में चाकू लेकर आया था। उसने आफिस बॉय को छुट्‌टी दे दी। इसके बाद मिंकी से बात हुई। मिंकी भाई की शादी का कार्ड कोरियर करने के लिए संजय प्लेस आई थी। दोपहर करीब 4 बजे करीब मिंकी आफिस पहुंची। विनय और मिंकी अकेले थे। विनय और मिंकी के बीच में बात हुई। मिंकी ने कहा कि मेरे भाई की शादी है, वो 15 दिन आफिस नहीं आएगी। रात करीब 8 बजे जब आस-पास के आफिस बंद हो गए तो विनय ने अपने आफिस का गेट लगा लिया। मर्डर वाले दिन भी मांगे थे 1.5 लाख रुपएविनय ने पुलिस को बताया- मिंकी ने मुझसे 1.5 लाख रुपए मांगे। कहा-भाई की शादी है, शॉपिंग करनी है। इसको लेकर मैं भड़क गया। दोनों के बीच में गहमा गहमी हुई। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में चाकू से मिंकी पर हमला कर दिया। मिंकी कमरे में गिर पड़ी। मैं घबरा गया। कुछ देर के लिए मेरे हाथ पैर फूल गए। मैं आधे घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। क्राइम पेट्रोल देखकर सिर धड़ से अलग कियामिंकी की हत्या के बाद विनय ने शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की। उसने बताया कि क्राइम पेट्रोल में देखा था कि अगर शव की शिनाख्त न हो तो पता नहीं चलता कि किसकी हत्या हुई है। इसके लिए मैंने चाकू से मिंकी का सिर धड़ से अलग कर दिया। बोरे से पैर न निकले इसलिए काटे पैरकमरे में खून फैल गया और दीवारों पर खून के छींटे लग गए। मैंने करीब दो घंटे तक आफिस के फर्श और दीवारों से खून साफ किया। इसके बाद शव को डस्टबिन की काली पन्नी में पैक किया। फिर एक प्लास्टिक का बोरा लेकर आया। बोरे में शव रखा। बोरे से मृतका के पैर बाहर निकल रहे थे, तो उसने पैरों को काटकर अंदर फोल्ड किया। हत्या के बाद नीचे गयामैं हत्या करने के बाद रात करीब 12 बजे नीचे गया। मैंने देखा कि बिल्डिंग में कोई नहीं है। इसके बाद मैंने चाकू, युवती का सिर और उसके कपडे़ अपने बैग में रखे। रात करीब एक बजे बोरे को घसीटते हुए लिफ्ट में ले गया। लिफ्ट में नीचे मिंकी की स्कूटी पर ही मैंने बोरे को रखा। शव को यमुना में ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़ा। जवाहर पुल पर मैंने बोरे को उतारा। मगर, पुल पर दोनों साइड ग्रिल लगी होने के कारण बोरे को फेंक नहीं सका। ऐसे में शव को वहीं छोड़कर स्कूटी लेकर झरना नाले के जंगल में निकल गया। वहां बैग में रखे युवती के सिर को नाले में फेंका। स्कूटी को वहीं छोड़कर निकल गया। देर रात को अपने घर पहुंचा। हत्या के बाद मिंकी को तलाशने का नाटक कियाघर पहुंचने के बाद रात करीब दो बजे मिंकी के भाई दीपक के साथ उसकी तलाश के लिए पहुंच गया। मृतक के परिजनों के साथ वो आगरा कैंट स्टेशन, न्यू आगरा थाने, एसएन मेडिकल कॉलेज समेत कई जगह पर गया। इतना ही नहीं उनके साथ गुमशुदगी दर्ज कराने ट्रांस यमुना थाने भी गया। इसके बाद 24 जनवरी को बीमारी का बहाना करके घर पर रहा। तैयार नहीं थे मिंकी के घर वालेपूछताछ में सामने आया कि मिंकी के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। वो बेटी के लिए लड़का तलाश रहे थे। जयपुर में रिश्ते की बात भी चल रही थी। मिंकी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिसजवाहर ब्रिज पर सिर कटी लाश मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इसमें वह मिंकी के ही स्कूटर पर एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में दिखाई दिया। पुलिस ने मृतका के भाई दीपक से फोन कराया कि मिंकी ईदगाह रेलवे स्टेशन पर मिल गई है। उसे लेने चलना है। जब वो आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके पूछताछ की। आरोपी के घर से मृतका के कपडे़ और चाकू बरामद हुआ। आफिस की दीवारों पर पुलिस को खून के छींटे भी मिले हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- आरोपी के खिलाफ काफी मजबूत साक्ष्य मिले हैं। उसकी घर से पुलिस ने मृतका के कपडे़ और चाकू बरामद किया है। आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल किया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें... आगरा में गर्लफ्रेंड के सिर-पैर काटे, बोरे में फेंकी लाश:भाई की शादी का कार्ड बांटने निकली थी, बोला- धोखा दे रही थी आगरा में गर्लफ्रेंड को अपने ऑफिस बुलाकर उसका गला रेत दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने सिर धड़ से अलग कर दिया। पैरों भी काट दिए। फिर बॉडी को बोरे में भर दिया। आरोपी ने लाश को गर्लफ्रेंड की ही स्कूटी पर लादा और 2 किमी दूर जाकर यमुना पुल पर फेंक दिया। जबकि सिर झरना नाले में फेंक दिया। पढे़ं पूरी खबर...

जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mulank Rashifal (27 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 27 जनवरी का अंक राशिफल।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
टेनेट ने जर्मन राज्य को अपने जर्मन व्यवसाय में 25.1% हिस्सेदारी बेची
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की दर्दनाक मौत
पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, सवालों के देंगे होंगे आंसर
PPC 2026: एग्जाम वॉरियर्स का इंतजार खत्म, PM मोदी के साथ 6 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, जानिए कैसे और कहां?
न हड्डियों की बीमारी, न विटामिन की कमी, फिर भी क्यों रहता है मसल पेन? डॉक्टर ने बताया
राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन
Rohtak News: आशा कार्यकर्ता यूनियन की मांगों पर सहमति बनी
Udhampur News: भाजपा नेताओं ने बजट को सराराकांग्रेस, पीडीपी ने बताया लाॅलीपाॅप
ट्रंप का यूटर्न: टैरिफ घटाकर 25 से 18% किया, PM मोदी से बातचीत के बाद फैसला

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service