इटावा में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप के बाद शाम करीब सात बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे और तेज हवाएं चलीं। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में मौसम साफ था और तेज धूप खिली रही। शाम करीब चार बजे के बाद आसमान में घने बादल छाने लगे। इसके बाद शाम सात बजे के आसपास 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी सूचना मिली, जिससे ठंडक बढ़ गई। बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर घटकर करीब 150 के आसपास पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह लगातार 250 से 300 के बीच बना हुआ था। बारिश और ठंडी हवाओं से प्रदूषण में कमी आई और लोगों को राहत मिली। मौसम के अचानक बदले मिजाज से किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इस समय सरसों की फसल पककर कटाई के करीब है। बारिश से सरसों की फलियों में नमी बढ़ने का खतरा है, जिससे दाना काला पड़ सकता है और पैदावार प्रभावित हो सकती है। आलू की खुदाई का काम भी शुरू हो चुका है। बूंदाबांदी से खेतों में नमी बढ़ने पर आलू की खुदाई प्रभावित हो रही है। साथ ही, भंडारण के दौरान आलू में सड़न का खतरा भी बढ़ गया है। अरहर की फसल को भी बारिश से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। देखें 3 तस्वीरें... हालांकि, यह बारिश कुछ फसलों के लिए राहत भरी मानी जा रही है। गेहूं, जौ और चना की फसलों को इस समय हल्की नमी की आवश्यकता होती है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश सीमित रही तो रबी की इन फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार के लिए मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Sitamarhi Inspiring Farmer Success Story: शहर में 14-14 घंटे की गुलामी और महज 5 हजार की नौकरी से तंग आकर राजा कुमार सीतामढ़ी लौट आए. यहां उन्होंने पिता के 20 साल के अनुभव में अपना हुनर मिलाया और सब्जियों की खेती को मुनाफे के बिजनेस में बदल दिया. आज यह परिवार सालाना 12 लाख रुपये कमा रहा है.
हरिद्वार के शांतिकुंज में अखंड ज्योति और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service