शगुन योजना से विवाह में मिल रही वित्तीय मदद
पाली में सौतेले पिता ने 14 साल के मासूम की हत्या कर दी। पत्थर से मासूम के सिर पर तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना पाली शाहर के मानपुरा भाकरी के पास 6 मार्च को हुई, जिसका खुलासा आज रविवार को हुआ। पुलिस ने सौतेले पिता को डिटेन कर लिया है। हत्या के बाद पत्नी के साथ बेटे को तलाश रहा थाकोतवाली थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि मासूम की मां ने 7 मार्च को थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि उसक 14 साल का बेटा 6 मार्च को घर से बिना बताए निकल गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पत्नी से संदेह जताया कि अंतिम बार मासूम को 42 साल के सौतेले पिता के साथ देखा गया था। पुलिस ने सौतेले पिता से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने बताया कि मानपुरा भाकरी के पास जंगल में बेटे को ले गया था, जहां पर बेटे के सिर पर पत्थरों से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस पर पुलिस आरोपी की निशानदेही पर रविवार की शाम को मासूम की बॉडी जंगल में बरामद की। जिसे मोर्चरी में रखवाया। जंगल में जानवरों ने नोची बॉडीपुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। मासूम के पेट और चेहरे को जानवरों ने नोच खाया था। चेहरे का भी सिर्फ कंकाल ही बचा था। मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई है। थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। हत्या क्यों और किस कारण से की गई, इसकी जांच जारी है। आरोपी बार- बार बयान भी बदल रहा है, ऐसे में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है। ये खबर भी पढ़िए बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड:धारदार हथियार से गला काटा, वीडियो में पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए थे आरोप भीलवाड़ा में 12 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने सुसाइड कर लिया। घर के कमरे की चारपाई पर बेटे की लाश पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। पूरी खबर पढ़िए
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service