Tranding

आज अखबार नहीं, नालंदा की कल की 5 बड़ी खबरें:सत्ता संभालने के बाद पहली बार पहुंचे सीएम सम्राट, साले की शादी से पहले बहनोई की मौत

नालंदा में मजदूर दिवस के दिन बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। सत्ता संभालने के बाद पहली बार सीएम सम्राट चौधरी नालंदा पहुंचे। यहां वे प्रणावां गांव में शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद बाबा महतो साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। दूसरी ओर साले की शादी से पहले बहनोई की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की नालंदा की 5 बड़ी खबरें... 1.) सत्ता संभालने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे सीएम:सम्राट चौधरी ने कहा- बेटियों के स्कूल-कॉलेज से घर लौटने तक पुलिस जागती रहेगी मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार नालंदा पहुंचे। सरमेरा प्रखंड के प्रणावां गांव में शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद बाबा महतो साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। पढ़े पूरी खबर... 2.) नालंदा में साले की शादी से पहले बहनोई की मौत:पिकअप ने रौंदा, 6 महीना पहले पिता बना था; बाइक सवार दोस्त की हालत गंभीर नालंदा में अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पटना जिले के दीदारगंज निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन मार्ग की है। पढ़े पूरी खबर... 3.) नालंदा में राइस मिल में मजदूर की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; काम खत्म होने के बाद सोने गए थे, फिर नहीं जगे नालंदा में पटेल एग्री राइस मिल में संदिग्ध हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका है। मृतक उपेंद्र चौधरी(42) हिलसा के अकबरपुर के रहने वाले थे। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर की है। पढ़े पूरी खबर... 4.) नालंदा में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का आरोप:सहायक प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट एजेंट से मांगा स्पष्टीकरण; सख्त कार्रवाई की जाएगी नालंदा में राज्य खाद्य निगम जिला कार्यालय ने सिलाव टीपीडीएस गोदाम में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जिला प्रबंधक की जारी आदेश के अनुसार, सिलाव की सहायक प्रबंधक ब्यूटी कुमारी और ट्रांसपोर्ट एजेंट(परिवहन अभिकर्ता) शिवानी कुमारी पर मध्याह्न भोजन योजना के चावल की हेराफेरी की मंशा रखने का गंभीर आरोप लगा है। पढ़े पूरी खबर... 5.) नालंदा में लगेगा मलमास मेला, 6 अस्पताल होंगे तैयार:20 उपचार केंद्र भी बनेंगे, 24 घंटे लोगों को मिलेगी सुविधा; डॉक्टर रहेंगे तैनात पर्यटक नगरी राजगीर में आने वाले 17 मई से शुरू होने वाले सुप्रसिद्ध मलमास मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। लाखों की संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था का एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस बार मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को विकेंद्रीकृत करते हुए शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में छह अस्थाई अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। पढ़े पूरी खबर...

Varanasi: ज्ञानवापी की दीवार पर भगवा पेंटिंग का विरोध, फोर्स तैनात; शहर मुफ्ती ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मस्जिद की दीवार पर इस तरह की पेंटिंग धार्मिक मर्यादाओं और परंपराओं के खिलाफ है।

Siddharthnagar News: बलरामपुर और गोंडा की राह होगी आसान

जनपद से बलरामपुर जिले के उतरौला को जोड़ने वाली सड़क की सूर

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Bihar News : पहचान छिपाने को चेहरा कुचला, क्षत-विक्षत कर शव को नदी में बहाया; गायब छात्र की लाश कहां मिली?
Rohtak News: यूजी एडमिशन के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन शुरू
Barabanki News: एक्सरे जांच वेंटीलेटर पर, ताले में बंद मशीनें, कहीं फिल्म खत्म
प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला
Pahadi Spice: चटनी से लेकर इलाज तक काम आता है ये मसाला! जानें पहाड़ी काली मिर्च के फायदे
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
फ्री ट्रेनिंग में रहना-खाना मुफ्त, स्टाइपेंड भी देगी सरकार : राज्यमंत्री कृष्णा गौर
CJI की ECI चयन पैनल से छुट्टी क्‍यों की? याचिका पर तुषार मेहता मांगते रह गए मोहलत, सुप्रीम कोर्ट ने चुप करा दिया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service