उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. भूस्खलन और दुधिया पुल बह जाने से NH10, NH110 सहित कई महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे सिलीगुड़ी-मिरिक और सिलीगुड़ी-गंगटोक का संपर्क टूट गया है. मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए और भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है.
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा पुनः बिजली दरों में वृद्धि किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह निर्णय आम जनता, किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। आज जनता महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक [...]
हरदोई में शुक्रवार शाम को रिश्वत मांगने के आरोप में बीएसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एजुकेटर भर्ती से जुड़ी एक संस्था की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने 2 लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में 29 हजार शिक्षक भर्ती से संबंधित 61 शिक्षकों की मूल पत्रावलियां गायब मिली थीं। विवाद बढ़ने के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर शुक्रवार शाम 5 बजे सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह, एसडीएम सदर संजय अग्रहरि और डायट प्राचार्य रामेंद्र सिंह की 3 सदस्यीय समिति बीएसए कार्यालय पहुंची। टीम ने घंटों तक भर्ती, नियुक्ति और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। जांच के दौरान कुछ जरूरी पत्रावलियां रिकॉर्ड से गायब मिलीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भर्ती संबंधी अभिलेख रखने वाली कई अलमारियों और दो कमरों को सील कर दिया गया । अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जांच में यह भी सामने आया कि 29 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े 61 शिक्षकों के मूल अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले में तत्कालीन पटल प्रभारी अनुपम मिश्रा के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया का दायित्व भी उनके पास था। एक ओर सरकारी रिकॉर्ड गायब होने का मामला है तो दूसरी ओर चयन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और धन उगाही के आरोप लगे हैं। ऐसे में पूरा शिक्षा विभाग जांच एजेंसियों के रडार पर है और सभी की नजर अब जांच के अंतिम निष्कर्षों पर टिकी हुई है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service