पुणे में शहीद मेजर प्रदीप ताथावड़े की प्रेरणादायक जीवन यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘शौर्य दीप’ का भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पीवी नाइक भी उपस्थित रहे। मेजर ताथावड़े ने 2000 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन, शिक्षा और सैन्य करियर की झलक प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म देशभर में प्रदर्शित की जाएगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रसेवा और बलिदान की भावना से प्रेरित करना है।
शुक्लागंज में गंगा घाट थानाक्षेत्र में शराब पार्टी के बाद रविवार देर रात नशेबाजी कर रहे दोस्त ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इस दौरान गोली उसके साथी के पेट में जा लगी। इस पर सभी के हाथ पैर फूल गए। लहुलूहान हालत में दोनों दोस्त साथी को लेकर उर्सला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने गोली लगने का मामला देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने घायल युवक के दोनों साथियों को हिरासत में लेने के साथ ही गंगाघाट थाना पुलिस को सूचना दी। 6 माह पूर्व दोनों के बीच हुआ था झगड़ा शुक्लागंज निवासी अजय सविता रविवार देर रात अपने दोस्त सुमित दीक्षित के साथ शराब पार्टी कर रहा था। तभी उसका दोस्त विजय कश्यप आया और पार्टी में चलने को कहा। अजय का अपने दोस्त विजय से करीब 6 माह पूर्व नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि इसके बावजूद वह सुमित के साथ चला गया। विजय कश्यप दोनों को शुक्लागंज बिंदा नगर स्थित सरोज मैरिज हाल ले गया, जहां सभी ने खाना खाने के साथ ही शराब पी। गेस्ट हाउस के बाहर निकलकर विजय कश्यप ने तमंचा निकालकर हर्ष फायरिंग की तभी गोली अजय सविता के पेट में जा लगी और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से अफरातफरी मच गई और लोग भाग निकले। किसी तरह विजय कश्यप और सुमित दीक्षित घायल अजय को लेकर उर्सला अस्पताल पहुंचे। युवक को गोली लगने की बात सुनकर इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घटना शुक्लागंज में हुई घायल को उसके दोनों दोस्त लेकर उर्सला आए थे जो काफी नशे में थे। गंगाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service