जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को कश्मीर स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया। करीब 3,880 मीटर की...
मुंबई। डेनमार्क की दिग्गज शराब निर्माता कंपनी कार्ल्सबर्ग ए/एस (Carlsberg A/S) भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने की बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई के आरंभिक...
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक पुराने गंभीर मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। जिनके एसीजेएम कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया था। दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर जयपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलते हुए मजदूरी और पुताई का काम कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोनू उर्फ सौरभ (32) और विजय कुमार (37), दोनों निवासी शांति नगर, खेरदा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को ग्राम दयालपुरा, थाना शिवदासपुरा, जिला जयपुर से गिरफ्तार किया। मजदूरी और पुताई का काम कर काट रहे थे फरारी मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, एएसपी विजय सिंह और कार्यवाहक सीओ सिटी जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में मानटाउन थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सवाई माधोपुर द्वारा प्रकरण संख्या 694/2017 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कई वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने नाम और पहचान छिपाकर रह रहे थे। वे जयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी और पुताई का कार्य करते थे तथा पुलिस की नजर से बचने के लिए लगातार किराये के मकान, मोबाइल नंबर और संपर्क बदलते रहते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल बुद्धीप्रकाश और कांस्टेबल जगदीश की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पुराने रिकॉर्ड का अध्ययन करने के साथ रिश्तेदारों और परिचितों पर निगरानी रखी तथा मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों के दयालपुरा में छिपे होने की सूचना प्राप्त की। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service