कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी, लश्कर के दो आतंकी फंसे
पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर सरकार ने हाल ही में स्पष्टीकरण दिया है। सोशल मीडिया पर इस मिश्रण के कारण वाहनों को होने वाले नुकसान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रक्रिया वैज्ञानिक और चरणबद्ध तरीके से की गई है। जानें इस मुद्दे पर सरकार और विशेषज्ञों की राय, और क्या हैं इसके फायदे और नुकसान।
कानपुर के बिठूर में शनिवार को शाम करीब सात बजे कार से खींचकर युवक ने महिला मित्र पर ईंट से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने कार रुकवाई, आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने से पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के सामने भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और आरोपी की धुनाई होती रही। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना का वीडियो रविवार सुबह साढ़े 8 बजे सामने आया है। महिला के शादी करने से इनकार करने पर हत्या की बनाई थी योजना शाम करीब सात बजे स्वरूप नगर के राज टावर में रहने वाले देवाशीष निगम (38), पुत्र स्वर्गीय रमेश शंकर निगम अपनी महिला मित्र मृदुला (28) के साथ होंडा अमेज कार से आईआईटी की ओर से मंधना की तरफ जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर देवाशीष ने उसे जान से मारने की नीयत से ईंट उठाकर मृदुला के सिर पर कई बार हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इंस्टाग्राम से कि थी दोस्ती कई सालों से थे प्रेम संबंध पुलिस जाँच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी युवक ने पीड़िता को इंस्टाग्राम द्वारा अपने प्रेमजाल में फंसाया था उसके बाद से लगातार का शादी का दबाव बना रहा था दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध है। शनिवार देर शाम उसने बिठूर घूमने चलने की बात करी थी। जहां दोनों के बीच शादी को लेकर कहा सुनी हुई और आरोपी ने हत्या करने की योजना बनाते हुए उसे पर ईट से कई वार कर दिया। सड़क पर पड़ी तड़पती रही महिला, शर्मसार हुई मानवता घटना के बाद पब्लिक ने आरोपी युवक को पकड़ लिया इस दौरान पीड़िता सड़क पर पड़ी रही किसी ने उसे तत्काल हॉस्पिटल भिजवाने की जहमत नहीं उठाई पुलिस के आने के बाद उसे पास के रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने बताया- पीड़िता के परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service