कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मारपीट के मामले में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, उनके बेटे वासु तिवारी और दामाद विक्की दुबे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 का है। रवि कुमार शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) ...
छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी पाने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा स्पष्ट, लेकिन अभ्यर्थियों के लिए ज्यादा सख्त होगी।
राजधानी रायपुर में आज (10 अगस्त) तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि सुबह 11 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों के भी शामिल होने की संभावना है। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक यात्रा वाले रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान इन मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। यहां पार्क कर सकेंगे वाहन तिरंगा यात्रा में शामिल होने वालों के लिए बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन पार्क करने के बाद लोग पैदल इंडोर स्टेडियम पहुंच सकेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान धैर्य और सावधानी से वाहन चलाएं। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी ले लें, ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service