Tranding

लघु उद्योग दिवस के अवसर पर सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

लघु उद्योग दिवस के अवसर पर सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

अफीम की डील करने पहुंचे थे तस्कर, पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां; जवाबी फायरिंग में एक घायल, 3 गिरफ्तार

Share-चौपारण में हथियार के बल पर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था तस्कर, करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम

8 चौराहों की बदलेगी सूरत, 200 अस्थायी दुकानें शिफ्ट; 1.50 करोड़ से सौंदर्यीकरण

भास्कर संवाददाता | विदिशा शहर के मेन मार्केट और पुराने शहर के 8 प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने और सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत चौराहों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के साथ करीब 200 अस्थायी दुकानों को भी शिफ्ट किया जाएगा। बड़ाबाजार और तिलक चौक के दुकानदारों को खाई बाजार में जगह देने की योजना है। सात चौराहों के सौंदर्यीकरण पर विधायक निधि से करीब 1.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका ने इंदौर की कंसल्टेंसी एजेंसी एसएस इंफ्रा को चौराहों की ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। तीन दिन पहले एजेंसी के इंजीनियरों के साथ विधायक मुकेश टंडन, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, नपा सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद एजेंसी को डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। सौंदर्यीकरण से पहले नगरपालिका मेन मार्केट के चौराहों के आसपास से अतिक्रमण हटाएगी। बड़ाबाजार और तिलक चौक के आसपास मुख्य सड़क पर अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार करने वाले दुकानदारों को पहले चरण में पास के खाई बाजार में शिफ्ट किया जाएगा। नगरपालिका की योजना बड़ाबाजार से तिलक चौक होते हुए माधवगंज चौराहे तक करीब 200 अस्थायी दुकानों को वैकल्पिक स्थानों पर शिफ्ट करने की है। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात के लिए जगह बढ़ने की उम्मीद है। विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि चौराहों का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया जाएगा और बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। नपा सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पुराने शहर और मेन मार्केट के तिराहों-चौराहों पर सौंदर्यीकरण के साथ जहां पर्याप्त जगह होगी, वहां गोल रोटरी भी बनाई जाएगी। जहां जगह कम होगी, वहां उपलब्ध स्थान के अनुसार सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कंसल्टेंसी एजेंसी एसएस इंफ्रा द्वारा ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर सौंपने के बाद सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Aligarh News: सर्पदंश से पीड़ित किसान की बायगीरों के चक्कर में मौत
Lucknow News: सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: विक्रमादित्य मार्ग पर आज से डायवर्जन
दिल्ली-जयपुर हाईवे का सफर होगा आसान, गुरुग्राम में अक्टूबर में खुलेंगे बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर
Ghazipur News: 10 जनवरी तक पूरा करना होगा हाईस्कूल-इंटर का पाठ्यक्रम
राहुल रॉय को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक, बोले- पता नहीं था दोबारा बोल पाऊंगा या नहीं
Azamgarh News: तेज बारिश में सड़क बनी नहर, नाले उफनाए
बिहारी स्टाइल आलू चोखा का स्वाद है लाजवाब, जानें आसान रेसिपी
Kark Rashifal: आज शाम 3 बजे के बाद कर्क राशि वाले रहें सावधान, नई जिम्मेदारियां मिलने के बन रहे योग, ज्योतिष से जानिए राशिफल

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service