Suzlon wind energy projects: फैक्टरी में दो नई उत्पादन लाइनें और शुरू की गई हैं। इससे आंध्र प्रदेश में अक्षय ऊर्जा से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी
संभल में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मेरठ-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा गुन्नौर तहसील के बबराला थाना क्षेत्र में गांव कैल के पास हुआ। काम की तलाश में बहजोई गए थे तीनों दोस्त मृतक की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के जयदासपुर निवासी 23 वर्षीय बीनू कुमार पुत्र नंदराम के रूप में हुई है। घायलों में 20 वर्षीय योगेंद्र पुत्र सोनपाल और 22 वर्षीय दीपक पुत्र कृपाल शामिल हैं। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर काम की तलाश में बहजोई गए थे। मंगलवार शाम घर लौटते समय उनकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर मौत, दो अस्पताल में भर्ती बताया गया कि UP 24 BF 5557 नंबर की बाइक में UP 24 CT 1656 नंबर की पिकअप ने टक्कर मारी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बीनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो साल पहले हुई थी बीनू की शादी बीनू कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे पत्नी और एक साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है। बाइक और पिकअप कब्जे में थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक और पिकअप दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजस्थान के बिजली विभाग में 2005 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई थी। अब इसे 6 दिन बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। भर्ती में जूनियर इंजीनियर-1, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-2 के पद शामिल हैं। वेबसाइट से कर सकेंगे आवेदन अभ्यर्थी बिजली विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त की रात 12 बजे बंद हो जाएगी। 31 अगस्त के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी बाकी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service