Tranding

कच्चे तेल में गिरावट के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, IT शेयरों ने बाजार को दिया सहारा

Business बिजनेस: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ शुरुआत की। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते...

पुणे में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत, सप्लायर समेत 8 लोग हिरासत में

Maharashtra News : महाराष्ट्र के पुणे जिले से जहरीली शराब पीने का दर्दनाक मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में कथित तौर पर नकली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने जांच तेज ...

नीति आयोग की शिक्षा रिपोर्ट में पंजाब देश में अव्वल:तरनतारन के सरकारी स्कूलों में मनेगा जश्न, मेगा पीटीएम और पेरेंट्स वर्कशॉप होगी

पंजाब द्वारा नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 में देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर तरनतारन के सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा का महा जश्न’ मनाया जाएगा। यह आयोजन 30 मई 2026 (शनिवार) को सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में मेगा पीटीएम (पेरेंट-टीचर मीटिंग) और पेरेंट्स वर्कशॉप के माध्यम से होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी/एलिमेंट्री) तरनतारन राजीव कुमार छाबड़ा ने बताया कि मेगा पीटीएम और पेरेंट्स वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में मिली इस ऐतिहासिक सफलता को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही स्कूलों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना है। छात्र होंगे सम्मानित इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और किसी भी विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जेईई, क्लैट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अपर प्राइमरी स्कूलों में कौशल शिक्षा से संबंधित इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थियों को "गुड लक सर्टिफिकेट" प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार, इंग्लिश एज प्रोग्राम के तहत कम से कम एक दक्षता स्तर तक पहुंचने वाले छात्रों को पेरेंट वर्कशॉप के दौरान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्कशॉप के दौरान, अभिभावकों को गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को वेकेशन वर्क के माध्यम से शिक्षा से जोड़े रखने और छुट्टियों के बाद उन्हें स्कूल वापस आने के लिए प्रेरित करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्कूलों में आयोजित होने वाली मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग में शामिल हों और पेरेंट वर्कशॉप में भाग लेकर अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा में योगदान दें।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Jaipur Patakha Blast live Updates: जयपुर में कॉलोनी के बीचों बीच चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग , 7 की मौत
RPSC Exam: राजस्थानी शिक्षक भर्ती में 70 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, महज 325 लोग हुए शामिल
कौन हैं कुमुद राणे? जिनके अंतिम संस्कार में छलक पड़े भाईजान के आंसू, विदाई देने पहुंचा पूरा परिवार
डीग में तेज धूल भरी आंधी के बाद आई बरसात:अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित
गुजरात का मशहूर खस्ता वड़ा अब घर पर बनाएं, चाय के साथ हर बाइट में मिलेगा कुरकुरा स्वाद
देहरादून में बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता: ताजबर सिंह जग्गी
दपूमरे वाणिज्य विभाग के 7 उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मानित
अब किराए पर बुक करें साथी, पति की तरह रखेगा ख्याल, शॉपिंग से लेकर मूवी तक में देगा साथ
धर्मांतरण और मारपीट के आरोपों से बढ़ा विवाद, पुलिस जांच में जुटी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service