भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दो-दिवसीय भोपाल और संसदीय क्षेत्र प्रवास से पूर्व क्षेत्रवासियों और समर्थकों से आत्मीय अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आह्वान के अनुरूप सार्वजनिक जीवन में सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाना समय की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने भोपाल और संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी में समर्थकों से प्रवास में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह किया। सिंधिया ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक छोटे प्रयास भी राष्ट्रहित में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।
महिला का नसबंदी ऑपरेशन, आंत फटने पर 20 मई की पीबीएम लाए, इलाज के दौरान मौतबीकानेर। फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के बाद एक महिला...
होशियारपुर जिले के शाम चौरासी में एक बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों से भरी एक स्कूल वैन की तेज रफ्तार टिपर ट्रक से टक्कर हो गई। इस वैन में लगभग 12 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए, हालांकि कुछ बच्चों और वैन ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शाम चौरासी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और वैन ड्राइवर का हालचाल जाना। मंत्री ने डॉक्टरों की टीम से बात कर बच्चों को दिए जा रहे उपचार की समीक्षा की। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को दिया आश्वासन मीडिया से बातचीत में मंत्री डॉ. रवजोत ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन बच्चों के इलाज को लेकर पूरी तरह गंभीर है। टिपर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा डॉ. रवजोत ने पुलिस प्रशासन और स्कूल वैन ड्राइवर से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि यह दुर्घटना टिपर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है। टिपर गलत दिशा से आ रहा था, जिसने बच्चों से भरी वैन को टक्कर मार दी। मंत्री ने कहा कि बच्चों का जीवन अनमोल है और लापरवाह टिपर ड्राइवर के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service