अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग, UPI या कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 जुलाई 2026 से डिजिटल फ्रॉड को रोकने और ग्राहकों को नुकसान से बचाने के लिए नए नियम तैयार किए हैं.
खरगोन जिले के भीकनगांव में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी में आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने उद्वहन सिंचाई योजना में आ रही समस्याओं पर नाराजगी जताई और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में किसानों ने गेहूं और चने का समर्थन मूल्य बढ़ाने, 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करने तथा सहकारी समितियों में कर्ज अदायगी की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की। किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में 15 गांवों के किसान प्रतिनिधि जुटे बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बलरामजी का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में श्यामसिंह पवार, गजानन बांके, वासुदेव चौधरी, राधेश्याम पटेल, दादूसिंह चौहान, कीरेसिंह सोलंकी, नितेशसिंह मौर्य, नरेंद्रसिंह सोलंकी सहित करीब 15 गांवों के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। किसान संघ की पांच सूत्रीय मांगों में भीकनगांव-बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा करना, गेहूं और चने का समर्थन मूल्य बढ़ाना, 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करना, सहकारी समितियों में ऋण अदायगी की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाना और समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख आगे बढ़ाना शामिल है।
कौशांबी में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुष्पेंद्र सरोज ने उदयन सभागार में की। बैठक में सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक जल्द आयोजित करने तथा उसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को कैंप लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि पेंशन से वंचित लोगों को लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले में आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत 56,202 लोगों को चिह्नित किया गया है। शासन से धनराशि मिलते ही पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ दिया जाएगा। सांसद ने स्पष्ट किया कि आवास दिलाने के नाम पर किसी से भी पैसे लेने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एकीकृत धान विकास कार्यक्रम, किसान पाठशाला, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और खेत तालाब योजना की भी समीक्षा की गई। उप कृषि निदेशक को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 25,104 लाभार्थी हैं। सांसद ने इस योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में पल्लवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service