Tranding

भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते पर गोयल का महत्वपूर्ण बयान

भारत के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता तब तक लागू नहीं होगा जब तक भारत को प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर व्यापारिक लाभ नहीं मिलता। गोयल ने यह भी बताया कि कुछ शुल्क से संबंधित मुद्दे अभी भी हल होने बाकी हैं। जानें इस समझौते की स्थिति और गोयल के अन्य विचारों के बारे में।

होटल कांड : जलाई गई बाइक दोस्त की निकली, पति पर प्राथमिकी दर्ज

गणेशपुर मार्ग पर स्थित एक होटल में विवाहिता के मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिस बाइक को महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने आग के हवाले कर दिया था, वह युवक की नहीं बल्कि उसके दोस्त की निकली।

चंडीगढ़ सेक्टर-26 अनाज मंडी की बदलेगी सूरत:₹12 करोड़ से होगा कायाकल्प, मानसून में जलभराव से मिलेगी राहत; 6 महीने में होगा काम

सेक्टर-26 स्थित अनाज मंडी (ग्रेन मार्केट) जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। व्यापारियों, आढ़तियों और ग्राहकों को लंबे समय से परेशान कर रही जलभराव, टूटी सड़कों और अव्यवस्थित सुविधाओं की समस्या को दूर करने के लिए यूटी प्रशासन ने करीब 12 करोड़ रुपये की व्यापक विकास योजना शुरू की है। प्रशासन ने सबसे पहले मानसून के दौरान मंडी में होने वाले जलभराव की समस्या को प्राथमिकता दी है। इसके लिए करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। परियोजना के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और छह महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंडी में होंगे कई बड़े बदलाव विकास योजना के तहत मंडी के अंदर की सीमेंट-कंक्रीट सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इससे गड्ढों, धूल और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। सब्जी, प्याज और आलू की नीलामी के लिए बने प्लेटफॉर्मों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 57.1 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे मंडी में निगरानी बेहतर होगी और ट्रैफिक प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। व्यापारियों को मिलेंगी नई सुविधाएं प्रशासन की योजना के तहत मंडी में प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बैरिकेडिंग, चेन-लिंक फेंसिंग, दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, अस्थायी स्टोर और चौकीदार कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा अनाज नीलामी प्लेटफॉर्मों के चारों ओर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है। मंडी परिसर में नई लाइटें लगाने का काम भी पूरा हो चुका है, जिससे रात के समय रोशनी और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी। मानसून में नहीं होगी परेशानी अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-26 मंडी में हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव सबसे बड़ी समस्या बन जाता है। ड्रेनेज सिस्टम के अपग्रेड होने के बाद पानी की निकासी तेज होगी और व्यापारियों व ग्राहकों को राहत मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि सड़कों के सुधार, सीसीटीवी निगरानी और नई सुविधाओं से मंडी का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, जबकि ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
सूर्य की 6 वर्ष और शनि की 19 साल की महादशा: जानिए आपकी कुंडली में कौन-सी ग्रह दशा चल रही है
RCB Next Captain: रजत पाटीदार के उत्तराधिकारी का मिला इशारा, RCB की रणनीति आई सामने
एप्पल ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में 20-42 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की
ओडिशा में कारोबारी की 10 गोली मारकर हत्या, CCTV और फॉरेंसिक जांच शुरू
अस्पताल में चिकित्साधीन दो घायलों की मौत के साथ तारातला गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या 15 पर पहुंची
Karnal में DSR तकनीक से धान खेती तेज
Bihar: अस्पताल में इलाज को लेकर बवाल, स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
नायडू-नीतीश के बिना भी NDA के पास पूर्ण बहुमत, मोदी सरकार में बढ़ा शिंदे का रुतबा; बेटा बनेगा मंत्री?
इसलिए ईश्वर को प्रकाश के रूप में बताया जाता है

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service