ललितपुर में आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा
भोजपुर पुलिस ने पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के दिव्यांग पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह की हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लहरपा निवासी हीरा लाल यादव के रूप में हुई है। हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस कांड में पहले ही मुख्य आरोपी मकरध्वज यादव उर्फ रणवीर यादव और मनीष कुमार को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है। झारखंड के सरायकेला से गिरफ्तारी हुई थी। निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट नहर मार्ग की है। अपराधियों ने मारी थी 6 गोली यह सनसनीखेज वारदात 4 अप्रैल की सुबह हुई थी, जब अपराधियों ने रितेश सिंह पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी श्वेता सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें नौ पर गोली मारने और दो पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, लहरपा गांव निवासी जितेंद्र यादव, मकरध्वज उर्फ रणवीर यादव, अंकित यादव, अमन महतो, नागेंद्र उर्फ छोटू यादव, संजय यादव, अजय यादव और मुखिया पुत्र आनंद राज समेत नौ लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप है। वहीं, हीरा लाल यादव और सुरेंद्र राय को साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया है।
पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में फिर से पेश किया जाएगा। पिछली बार उन्हें 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला था, जो अब समाप्त हो चुका है। यह जानकारी उनके केस की कानूनी पैरवी कर रहे एडवोकेट करमवीर सिंह ने दी। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद थे। उनकी NSA के तहत नजरबंदी 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने पुराने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया तब बताया था कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। उनके अनुसार, इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है। मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था अमृतपाल गौरतलब है कि अमृतपाल को अप्रैल 2023 में मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस थाने पर बड़ा विवाद हुआ था, जब अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुस गए थे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसका मकसद एक गिरफ्तार साथी को छुड़ाना बताया गया था। अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज इस मामले में अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश और दंगा जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अमृतपाल इस केस के मुख्य आरोपी हैं।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service