Tranding

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकर हमले पर कतर ने ईरान की निंदा की

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकर हमले पर कतर ने ईरान की निंदा की

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन चोर गैंग का खुलासा, चोरी की कार-बाइक और हथियार बरामद

Noida Police : नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके एक नाबालिग साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने ...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:एडीए ने पंजाब सरकार के निर्देश पर की कार्रवाई; पहले जारी किया जा चुका नोटिस

अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पंजाब सरकार के निर्देशों पर बड़ी कार्रवाई की है। एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन आईएएस और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक इनायत (पीसीएस) के आदेशों के तहत, एडीए के रेगुलेटरी विंग ने 7 जुलाई 2026 को थाना कंबो पुलिस की मौजूदगी में 3 नई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई गांव कंबो (रामतीर्थ रोड), गांव खैराबाद (मीरांकोट चौक से रामतीर्थ रोड, वेलकम सिटी के साथ) और गांव दालम (अजनाला रोड) में विकसित की जा रही कॉलोनियों में की गई। इन स्थानों पर किए गए सभी अवैध निर्माण कार्यों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। जिला टाउन प्लानर ने बताया कि योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए कॉलोनी डेवलपर्स को पापरा एक्ट-1995 के तहत पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। नोटिसों के बावजूद निर्माण जारी रहने पर 3 जुलाई 2026 को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। गांव कंबो स्थित अवैध कॉलोनी के खिलाफ इससे पहले 10 अक्टूबर 2025 को भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी थी और पुलिस विभाग को कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इसी प्रकार, गांव दालम में 12 जून, 2026 को भी अवैध निर्माण हटाया गया था, लेकिन डेवलपर्स ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया था, जिसे अब फिर से ध्वस्त कर दिया गया है। अवैध कॉलोनियां बनाने पर कैद और जुर्माने का प्रावधान जिला टाउन प्लानर के अनुसार, पापरा एक्ट-1995 (संशोधन-2024) के तहत अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों को 5 से 10 वर्ष तक की कैद और 25 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इस संबंध में, राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर जमीन मालिकों और कॉलोनी डेवलपर्स के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी सूचित किया जा रहा है। एडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध अवैध कॉलोनियों की सूची एडीए के रेगुलेटरी विंग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसे पुडा/एडीए से विधिवत मंजूरी प्राप्त है। साथ ही, एडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध अवैध कॉलोनियों की सूची अवश्य देखें, ताकि किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पुडा विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना अनिवार्य है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
आज का मीन राशिफल 9 जुलाई 2026: कार्यक्षेत्र में रहें सावधान, सेहत का भी रखें ख्याल
How To Watch Sri Lanka U19 vs India U19 3rd Unofficial ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ
Gurugram News: नए सॉफ्टवेयर से अटके म्यूटेशन, मिला आश्वासन
‘समझौता खत्म, हर वार का मिलेगा 20 गुना जवाब’, ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले
Gemstone Astrology: पन्ना और मूंगा को साथ पहनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें रत्नशास्त्र की मान्यता और नुकसान
Live from Melbourne: पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में लिया हिस्सा, व्यापारिक सहयोग पर जोर
चार दिन से लापता मासूम का घर से 45 मीटर दूर खेत में मिला क्षत-विक्षत शव;video
तेज आवाज में बातें, इंटरव्यू में फोन, बड़ी सैलरी की मांग से रिजेक्ट हो रहे जेन-जी
Kullu News: एनएसयूआई ने किया नए छात्रों का स्वागत

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service