Tranding

Forgent ने $49 प्रति शेयर पर बड़ी स्टॉक पेशकश की कीमत तय की

सांसद का इंटरव्यू:कानपुर में ट्रैफिक और नाला सफाई पर सख्त निर्देश दिए, रमेश अवस्थी बोले- लापरवाही करने वाले अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे

कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने नगर निगम और यातायात की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त और डीसीपी को बैठक बुलाकर जल्द सुधार कराने के लिए कहा गया है। बरसात से पहले दोनों विभागों को आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में सांसद रमेश अवस्थी ने यह जानकारी दी। पढ़िए, रमेश अवस्थी ने क्या कहा यातायात की समस्या को लेकर निर्देश दिए गए हैं। खासकर ट्रैफिक की समस्या पर ध्यान देने और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों का जल्द निस्तारण करने को कहा गया है। इस विषय पर पुलिस कमिश्नर से भी बात हुई है। उन्होंने 10 दिन के भीतर समस्या के समाधान की बात कही है। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाकर बैठक की गई। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई कराई जाए। जिन मलिन बस्तियों में गंदगी की समस्या है, उन्हें चिन्हित कर वहां की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को प्रयागराज की तर्ज पर एक मॉडल पार्क तैयार करने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कानपुर का बंद पड़ा मिक्की हाउस दोबारा कैसे शुरू किया जाए, इसके लिए भी योजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मिक्की हाउस शहर की पहचान रहा है और इसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। इसके अलावा शहर में सीएम ग्रिड का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को बुलाया जाए, क्योंकि बरसात के समय शहर में जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सीएम ग्रिड की सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही फुटपाथों पर किस तरह से काम हो रहा है और सड़क चौड़ीकरण का कार्य किस स्थिति में है, इसका भी जायजा ले रहे हैं। जहां भी कोई दिक्कत आ रही है, उसे देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस पूरे मामले में किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो किसी भी अफसर को बख्शा नहीं जाएगा। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का कानपुर आगमन प्रस्तावित है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार के पूर्णिया, सीतामढ़ी और चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया- जुलाई में कैसा रहेग मौसम

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय है। लोगों को यहां गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को कटिहार, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधुबनी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
सीओ सुकन्या शर्मा ने पीआरवी-8337 का औचक निरीक्षण किया:बागपत में कानून व्यवस्था हेतु पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
AI और टेक्नोलॉजी में करियर का सुनहरा मौका! IIT खड़गपुर में JRF भर्ती, मिलेगा ₹37,000 मासिक वेतन
शाहरुख खान ने अमेरिका में बनाया वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम; 2028 ओलंपिक में होगी बड़ी भूमिका
23 जुलाई को लॉन्च होगी नई Brezza Facelift, नए फीचर्स और डिजाइन से बढ़ेगी टक्कर
आपस में जोड़े जाएंगे नया सवेरा के दोनों फेज:साइकिलिंग की होगी अनुमति; आकर्षित होंगे पर्यटक
दिल्ली में ईसीआई की फुल बेंच से मिलेगा टीएमसी का बागी गुट, पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए पेश करेगा दावा
सांसद का इंटरव्यू:कानपुर में ट्रैफिक और नाला सफाई पर सख्त निर्देश दिए, रमेश अवस्थी बोले- लापरवाही करने वाले अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे
बिहार के पूर्णिया, सीतामढ़ी और चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया- जुलाई में कैसा रहेग मौसम
Yamuna Nagar News: पहले दिन 12 फीसदी से भी कम रही उपस्थिति

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service