Tranding

Punjab Power Crisis: कोयला संकट से पंजाब में 1500 MW उत्पादन ठप, बत्ती गुल

पंजाब में बिजली की स्थिति इन दिनों चिंता बढ़ाने वाली हो गई है। राज्य में कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन में करीब 1500 मेगावाट की गिरावट आने का दावा किया गया है। इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों पर भी पड़ रहा है। राज्य सरकार का कहना है कि प्रमुख थर्मल पावर प्लांट को पर्याप्त कोयला नहीं मिल पाने से उन्हें अपनी पूरी क्षमता से कम उत्पादन करना पड़ रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार देशभर में घरेलू कोयले से बिजली बनाने वाले कई संयंत्रों के पास कोयले का भंडार बेहद कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की 4 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 57 कोयला आधारित बिजली प्लांट गंभीर रूप से कम भंडार की स्थिति में चल रहे थे। इन प्लांटों में उपलब्ध कुल कोयला करीब 2.71 करोड़ टन था, जबकि तय मानक के अनुसार करीब 5.77 करोड़ टन का भंडार होना चाहिए। इन 57 संयंत्रों में 52 घरेलू कोयले पर, चार आयातित कोयले पर और एक धुले हुए कोयले पर निर्भर है। उत्तर भारत में राजस्थान के सभी सात और उत्तर प्रदेश के चार थर्मल पावर प्लांट भी कम कोयला भंडार वाले प्लांटो में शामिल हैं। राष्ट्रीय थर्मल पावर निगम और उससे जुड़े संयुक्त उपक्रमों के सात प्लांट भी इस सूची में बताए गए हैं। पंजाब की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र के थर्मल पावर प्लांटो के कोयला भंडार में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। लेहरा मोहब्बत प्लांट के पास करीब 13 दिन, रोपड़ संयंत्र के पास 29 दिन और गोइंदवाल प्लांट के पास लगभग 14 दिन का कोयला बचा है। वहीं निजी क्षेत्र के तलवंडी साबो संयंत्र में करीब पांच दिन और राजपुरा थर्मल पावर प्लांट में लगभग छह दिन का भंडार बताया गया है। गौरतलब है कि इन थर्मल पावर प्लांटो के पास आदर्श स्थिति में करीब 20 दिन का कोयला भंडार होना चाहिए। पंजाब में निजी क्षेत्र के राजपुरा और तलवंडी साबो प्लांटो की कुल उत्पादन क्षमता करीब 3380 मेगावाट है। कोयले की कमी के चलते दोनों संयंत्रों को कम क्षमता पर चलाना पड़ रहा है। पंजाब के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने कहा है कि देश में गंभीर कोयला संकट के कारण राज्य का बिजली उत्पादन करीब 1500 मेगावाट घट गया है। उनके मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से पंजाब में बिजली की कमी महसूस की जा रही है और मजबूरी में घरेलू तथा औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती करनी पड़ रही है। सोंड का दावा है कि कोयले की कमी से देशभर में करीब 63 गीगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाकर कोयले की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंजाब के निजी ताप विद्युत प्लांट भी लगभग आधी क्षमता पर काम करने को मजबूर हैं। उधर, कोयला मंत्रालय के मुताबिक लंबे मानसून ने कोल इंडिया की खदानों में खनन गतिविधियों को प्रभावित किया है। कई कोयला परतें पानी के कारण गीली और चिपचिपी हो गईं, जबकि कुछ निचले हिस्सों में पानी भर गया। प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकालने का काम चल रहा है और खदानों के भीतर परिवहन मार्गों की मरम्मत भी की जा रही है। ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख कोयला उत्पादक राज्यों में भारी बारिश ने खनन के साथ-साथ कोयले को बिजली संयंत्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ाया है। बारिश का असमान वितरण बिजली की मांग को भी प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अगर कोयले की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं होती है तो पंजाब समेत कई राज्यों में बिजली व्यवस्था पर दबाव बना रह सकता है। फिलहाल केंद्र और राज्य के बीच कोयला आपूर्ति को लेकर खींचतान के बीच उपभोक्ताओं और उद्योगों की नजर इस बात पर टिकी है कि हालात कब सामान्य होते हैं।

यूपीटीईएन से हर साल 12 हजार लोगों की जान बचाने का लक्ष्य

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थितियों में समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत आपात नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क (यूपीटीईएन) विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दुर्घटना ...

पंचकूला में डेंगू से पहली मौत, 21 वर्ष के युवक ने PGI में तोड़ा दम; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पिंजौर के रामपुर सिउड़ी निवासी एक युवक की डेंगू से मौत की बात सामने आई है, जोकि पंचकूला जिले का इस सीजन का पहला मामला है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट हो गई हैं।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Lucknow News: लखनऊ ने जीती अंडरवाटर स्विमिंग चैंपियनशिप
बनारस बनेगा इंडस्ट्रियल हब: अब वंदे भारत के इंजन, हवाई जहाज के पार्ट्स और टर्बाइन भी काशी में बनेंगे
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 से: दिल्ली के स्कूलों में 11 सितंबर को छुट्टी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर
गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार की सफाई, कोई नया बदलाव नहीं, पढ़े खबर
Lucknow News: बड़े साहब बोले, एक किलोमीटर से कम लंबी सड़क नहीं बनाता लोक निर्माण विभाग
50 साल पुरानी इमारत, हादसे के वक्त बेसमेंट में काम... दिल्ली में 6 मौतों का गुनहगार कौन?
धनधान्य में इजाफा होगा, महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे
Jammu News: तेज बारिश से सांबा-मानसर मार्ग पर बिगड़े हालात, बरसाती नाले में फंसी कार
10 मिनट में घर पर बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट पेड़े, न मावा चाहिए न घंटों दूध पकाने की मेहनत, जानिए आसान रेसिपी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service