Tranding

अपहरण, पिटाई और 400 करोड़ की लूट... ट्रक ड्राइवर की कहानी का चौंकाने वाला सच!

नासिक में 400 करोड़ रुपए की लूट और किडनैपिंग की कहानी में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद साफ कर दिया है कि ट्रक ड्राइवर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पूरी तरह झूठी है.

20 वर्षीय युवक की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल:मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने न्यूनतम तकनीक से किया इलाज ,आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से मिली सफलता

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के संबद्ध एसवीबीपी चिकत्सालय में डॉक्टरों ने जटिल रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन कर एक 20 वर्षीय युवक को नई जिंदगी दी। राजस्थान के खाटूश्याम क्षेत्र में ऊँचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक का न्यूनतम आक्रामक तकनीक से इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। बताया गया कि 20 वर्षीय नैतिक 1 फरवरी 2026 को राजस्थान के खाटूश्याम क्षेत्र में ऊँचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। 2 फरवरी को उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया। विस्तृत जांच और उन्नत रेडियोलॉजिकल परीक्षण में उसकी रीढ़ की हड्डी की तीसरी कटि कशेरुका (एल-3) में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसकी तंत्रिका प्रणाली सुरक्षित थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने 14 फरवरी को न्यूनतम आक्रामक तकनीक से जटिल सर्जरी करने का निर्णय लिया। वरिष्ठ अस्थि शल्य चिकित्सक डॉ ज्ञानेश्वर टोंक और डॉ सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने पर्क्यूटेनियस पेडिकल स्क्रू तकनीक से रीढ़ की हड्डी को स्थिर किया। वहीं निश्चेतना प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ योगेश मणिक और डॉ. प्रमोद की टीम ने संभाली। डॉक्टरों ने सूक्ष्म चीरे लगाकर विशेष उपकरणों से रीढ़ की कशेरुकाओं में स्क्रू स्थापित किए, जिससे रीढ़ को मजबूती मिली और उसकी संरचनात्मक स्थिति सामान्य हुई। इस आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव बहुत कम हुआ, मांसपेशियों को न्यूनतम नुकसान पहुंचा और संक्रमण का खतरा भी कम रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है। दर्द में स्पष्ट कमी आई है और वह तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार यह सफलता आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने इस जटिल सर्जरी की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और इसे मेडिकल कॉलेज की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया ।

JEE नहीं हुआ है क्लियर? फिर भी IIT में एडमिशन का सुनहरा मौका!

IIT Admission Without JEE Advanced: नई टेक्नोलॉजी और स्किल बेस्ड एजुकेशन के इस दौर में IIT में भी कई ऐसे कोर्स चलाए जाते हैं, जहां आप बिना जेईई एडवांस परीक्षा के भी एडमिशन ले सकते हैं. डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनमें से एक हैं. The post JEE नहीं हुआ है क्लियर? फिर भी IIT में एडमिशन का सुनहरा मौका! appeared first on Prabhat Khabar.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Ayodhya Ram Mandir: परिसर में बने पुराने मंदिर का क्या होगा... समिति ने दिया जवाब, कितना काम बाकी?
सिर्फ IT में ही नहीं... AI सीख गए तो यहां भी मिलेगी मोटी सैलरी वाली नौकरी!
अगले कुछ सप्ताह में बढ़ सकता है मच्छरों का आतंक, वक्त रहते कर लें बचाव, वरना डेंगू-मलेरिया का होंगे शिकार
CBSE Board Exams 2026: देशभर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आज से, केंद्रों पर एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों का पहुंचा शुरू; देखें VIDEO
रीवा में UGC नए नियम के समर्थन में OBC, SC, ST का प्रदर्शन, कुत्ते को सौंपा ज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर गैंगरेप की नाकाम कोशिश, पुलिस ने रोहन और पवन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इंग्लिश क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का किया ऐलान, क्रिकेट जगत हैरान
Free Fire MAX Redeem Codes Today: लिमिटेड टाइम ऑफर, जल्दी करें क्लेम
US-Iran Talks: ईरान-अमेरिका बातचीत पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- डील नहीं हुई तो होंगे गंभीर नतीजे

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service