Tranding

अमृतसर में गली में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, हवाई फायरिंग से फैली दहशत

अमृतसर में गली में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, हवाई फायरिंग से फैली दहशत

छोटी बच्ची ने सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ, बिना हेलमेट स्कूटर सवार को दी सीख

छोटी बच्ची ने सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ, बिना हेलमेट स्कूटर सवार को दी सीख

भागलपुर में सूखे-रोगग्रस्त पेड़ों की कटाई शुरू:पुराने-विशाल पेड़ लोगों के लिए खतरा, भास्कर की खबर के बाद विभाग ने शुरू किया काम

भागलपुर शहर की सड़कों के किनारे खड़े सूखे, रोगग्रस्त और झुके हुए पेड़ों से लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को वन प्रमंडल की ओर से वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऐसे पेड़ों और उनकी खतरनाक टहनियों को हटाने का काम कराया गया, जो कभी भी गिरकर जानमाल की क्षति का कारण बन सकते थे। वन विभाग की टीम ने तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक के बीच सड़क किनारे मौजूद सूखे, रोगग्रस्त और झुके हुए पेड़ों व उनकी शाखाओं को चिह्नित कर उनकी कटाई और छंटाई कराई। इसके अलावा शहर के अन्य कई स्थानों पर भी ऐसे पेड़ों की पहचान की गई है। खतरा बने पेड़ों को हटाया जाएगा DFO गौतम कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में इन स्थानों पर भी अभियान चलाकर लोगों के लिए खतरा बने पेड़ों को हटाया जाएगा, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। इस काम में नगर निगम ने भी मदद किया। बता दें कि दैनिक भास्कर ने दो दिन पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर चेतावनी दी थी कि सड़क किनारे खड़े कई सूखे और जर्जर पेड़ “पेड़ नहीं, बल्कि मौत के खंभे” बन चुके हैं। खबर में इन पेड़ों से संभावित हादसों की आशंका जताई गई थी। इसके बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सर्वेक्षण कराया और अभियान शुरू किया। DFO गौतम ने बताया कि सभी सूखे पेड़ अनुपयोगी नहीं होते। कई सूखे वृक्ष ‘स्टैग ट्री’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें कठफोड़वा जैसे कीटभक्षी पक्षी आश्रय लेते हैं, जिनकी संख्या लगातार घट रही है। इसलिए केवल उन्हीं पेड़ों को हटाया जा रहा है, जो लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं। शहरवासियों से अपील की है कि आंधी-पानी और तेज हवा की चेतावनी पर विशेष ध्यान दें। सूखे और कमजोर पेड़ों से दूरी बनाए रखें। अभियान में वन परिसर पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वनरक्षी अमरेश कुमार, नीरज कुमार, आदित्य अभिनव, आदित्य कुमार सिंह तथा वनकर्मी मो. नूर खान, अनमोल, विकास और भरत समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Firozabad News: क्रॉस कंट्री और दौड़ प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Top Smart TV Deals, 55 इंच स्क्रीन और धांसू साउंड के साथ Amazon पर ये Mini LED TV है इस हफ्ते की बेस्ट चॉइस
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट जारी, बेटियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा
राम भी मिलेंगे तुझे, श्याम भी मिलेंगे ।। Ram Bhi Milenge Tujhe, Shyam Bhi Milenge Tujhe
Aaj Ka Aquarius Rashifal: कुंभ राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चे, आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत! पढ़ें कुंभ राशिफल
अमृतसर में गली में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, हवाई फायरिंग से फैली दहशत
छोटी बच्ची ने सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ, बिना हेलमेट स्कूटर सवार को दी सीख
भागलपुर में सूखे-रोगग्रस्त पेड़ों की कटाई शुरू:पुराने-विशाल पेड़ लोगों के लिए खतरा, भास्कर की खबर के बाद विभाग ने शुरू किया काम

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service