Tranding

कानपुर में पति पत्नी के शव मिले.

दिल्ली से कुछ दिन पहले ही कानपुर आए थे रहने, सचेंडी इलाके के थे दोनों

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जमीन नापी नहीं होने से परेशान किसान आवेदनों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा

28 जुलाई, मंगलवार, राजगढ़: जमीन की नापी नहीं होने से परेशान सारंगपुर तहसील के किसान जालम सिंह अपने पिता के साथ वर्षों से दिए गए आवेदनों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचे। किसान का कहना है कि कई अधिकारियों को आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

प्राइवेट-पब्लिकेशन की बुक चलाने निजी स्कूल कर रहे मनमानी:अभिभावक संघ ने की शिकायत, DEO बोले-निजी स्कूलों को चलानी पड़ेगी NCERT की किताबें

सरगुजा में CBSE मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को NCERT के बुक चलाने की अनिवार्यता का नोटिस सरगुजा DEO ने थमाया तो प्राइवेट स्कूल बहानेबाजी पर उतर आए हैं। प्राईवेट स्कूल अभिभावकों द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें चलाने के लिए बहुमत में अभिमत दिए जाने का हवाला दिया जा रहा है। इसकी शिकायत अभिभावक संघ ने सरगुजा DEO से की है। DEO ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को NCRT की किताबें ही चलानी पड़ेंगी। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने चार माह पूर्व CBSE से मान्यता प्राप्त कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, होली क्रास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल (OPS), न्यू डीपीएस सरगवां, मोंटफोर्ट स्कूल और बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य स्कूलों को नोटिस जारी किया था। ये स्कूल प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें चला रहे हैं और कुछ स्कूलों पर निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें-कॉपियों का बंडल खरीदने के लिए बाध्य किए जाने का आरोप था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। स्कूलों ने कहा-अभिभावकों चाहते हैं प्राइवेट पब्लिेकशन की किताबें प्राइवेट स्कूलों में नवमीं से 12 वीं तक एनसीआरटी की किताबें चलाई जा रही हैं, लेकिन पहली से आठवीं तक प्राइवेट पब्लिकेशन की मंहगी किताबें चलाई जा रही हैं। इसके कारण अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। DEO द्वारा नोटिस थमाये जाने के बाद भी सत्र शुरू हो जाने के कारण स्कूल इस वर्ष भी प्राइवेट पब्लिकेशन की ही किताबें चला रहे हैं। कई स्कूलों ने DEO के नोटिस का जवाब देने के लिए अभिभावकों का कथित रूप से अभिमत लेकर DEO को पत्र भेजा है कि अभिभावक प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें ही चलाना चाहते हैं। अभिभावक संघ ने की शिकायत, मनमानी कर रहे प्राइवेट स्कूल प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ ने मंगलवार को सरगुजा DEO दिनेश कुमार झा से शिकायत की है। संघ ने शिकायत में बताया है कि होलीक्रास, मोंटफोर्ट स्कूल द्वारा चुनिंदा अभिभावकों की बैठक आयोजित कर पक्षपातपूर्ण तरीके से सहमति ली जा रही है और बहुसंख्यक अभिभावकों की सहमति बताकर प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें चलाने का निर्णय लिया जा रहा है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष नीलेश सिंह ने कहा कि प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पांच गुणा तक मंहगी हैं और स्कूलों पर सीधे कमीशनखोरी कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूल आधी किताबें हर साल बदल देते हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। होलीक्रास की प्रिंसपल बोली- हमने अभिमत नहीं दिया होलीक्रास स्कूल में शनिवार को करीब 500 अभिभावकों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बमुश्किल पांच से छह अभिभावकों से राय जानी गई। इनमें से चार ने कहा कि वे प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें चाहतें हैं। इसके बाद बैठक समाप्त कर दी गई। अन्य अभिभावक पक्ष नहीं रख सके। होलीक्रास की प्रिंसिपल सिस्टर जेस्सी थक्कन ने कहा कि 10 प्रतिशत पैरेंट्स को बुलाया गया था। पांच-छह अभिभावकों से पूछा गया, सभी की सहमति लेना संभव नहीं है। हालांकि अभी हमने अपना अभिमत नहीं दिया है। DEO बोले- चलानी ही पड़ेगी NCERT की किताबें सरगुजा डीईओ दिनेश कुमार झा ने कहा कि स्कूलों को एनसीआरटी की किताबें चलानी ही पड़ेंगी, वे खुशी से इसे लागू करें या नाराज होकर। शासन ने जो नियम लागू किया है, उसे मानना ही होगा। हालांकि वे साथ में रिफ्रेंश के लिए प्राइवेट पब्लिकेशन की कुछ बुक्स चला सकते हैं, लेकिन कोर्स बुक NCERT का होगा। डीईओ ने कहा कि कुछ अभिभावक चाहते हैं कि प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें चलाई जाएं, इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। स्कूल यह कहकर नहीं बच सकते कि अभिभावकों की राय क्या है? DEO दिनेश झा ने कहा कि अभिभावक संघ की शिकायत आई है, इसमें स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली जाएगी।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
केजरीवाल ने पुराने वाहनों में ई20 ईंधन के इस्तेमाल पर चिंता जताई, वाहन कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगा
Sawan 2026: सोमवार के अलावा सावन में कौन-कौन से व्रत करने से मिलेगा शिवजी का आशीर्वाद, जानिए क्या है वैज्ञानिक वजह
Kenvue ने तिमाही लाभांश 1.2% बढ़ाकर $0.21 प्रति शेयर किया
आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, टेलीग्राम के मालिक के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
रेत माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद
Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर जारी, 24 घंटे में 7 और मौतें, मृतकों का आंकड़ा 75 पहुंचा, 3.32 लाख लोग प्रभावित
कोई भूखा न सोए.... खंडवा Gen-Z टीम भर रही सैकड़ों भूखों का पेट, बचा हुआ खाना फेंके नहींं इन लोगों से करें संपर्क
रोसड़ा: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, पंचकुंडीय महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
वृषभ राशिफल 29 जुलाई 2026: नई योजनाएं देंगी फायदा, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service