बिहार के जोगबनी में मोहर्रम के दौरान चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब नेपाल के मटियरवा (रानी) की तजिया के साथ आये जुलूस ने लुक्का के साथ साथ पत्थरबाजी शुरू कर दी. जब तक जोगबनी के तजिया जुलूस में आये लोग समझ पाते तब तक नेपाल बॉर्डर पर हंगामा मच गया. घटना के बाद करबला का मैदान पुलिस व एसएसबी की छाबनी में तब्दील हो गई. पुलिस के बल प्रयोग के बाद नेपाल के उपद्रवी भाग गए.
राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने मांग की है कि मामले को दबाने के बजाय पारदर्शी जांच हो. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या निचले स्तर के कर्मचारी अकेले ही सीसीटीवी कैमरे बंद कर सकते हैं? क्या चढ़ावे की हेराफेरी में ताकतवर लोगों की मिलीभगत है?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और अकादमिक नेतृत्व को मजबूत करने के लिए अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (ARP) व्यवस्था का व्यापक पुनर्गठन किया है. अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के शासनादेश पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जुलाई तक रिक्त पदों पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. नई व्यवस्था के तहत हर ब्लॉक में 5 चयनित एआरपी और 1 डायट मेंटर मिलकर काम करेंगे. चयन प्रक्रिया से माइक्रो टीचिंग हटाकर इसे सरल किया गया है और अब किसी भी विषय के शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service