देहरा में सीने में दर्द के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टर ने बिना जांच वापस भेज दिया.पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की है.
लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी की हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने महिला और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक चार खंभा चौक, मॉडल टाउन क्षेत्र में हरप्रीत कौर अपनी सहेली के साथ सुबह करीब 6 बजे सैर करने निकली थी। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। 5 से 10 मीटर तक महिला को ड्राइवर ने घसीटा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका। आरोप है कि कार महिला को करीब 5 से 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कारोबारी की पत्नी थी हरप्रीत कौर लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है। मृतका हरप्रीत कौर चार खंभा चौक, मॉडल टाउन इलाके की रहने वाली थीं। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनके पति प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में...
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service