पाकिस्तान में मानसून का कहर जारी, हादसों में 11 की मौत, अब तक 97 लोगों ने गंवाई जान
धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरीटांड़-कौशलपुरम में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि 23 जुलाई की शाम झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर और चेहरे को बेरहमी से पत्थर से कुचल दिया गया था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की टाटा नेक्सन कार भी बरामद हुई। मृतक की पहचान बरवाअड्डा निवासी 57 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी के रूप में हुई, जिसके बाद उनकी पत्नी के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। बाघमारा एसडीपीओ अजीत विमल के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए पुलिस ने तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, बाइक, मृतक का मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज के साथ आरोपियों के खून लगे कपड़े भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में तकनीकी साक्ष्य और लगातार निगरानी अहम साबित हुई। ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी हत्या की वजह पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कुंदन कुमार ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती जयराम मांझी से हुई और उसने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए साजिश रची। कुंदन ने अपने साथी प्रेम चौहान के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया। लेकिन वारदात के बाद भी दोनों मृतक के खाते से पैसे निकालने में सफल नहीं हो सके। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि इस त्वरित खुलासे में एसआईटी की भूमिका को अहम माना जा रहा है।
रूस में MBBS अध्ययन करने का विकल्प भारतीय छात्रों के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। NEET परीक्षा के बाद, कई छात्र विदेश में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय लेते हैं, जिसमें रूस एक प्रमुख स्थान है। यहां की शिक्षा प्रणाली सस्ती और उच्च गुणवत्ता की है, जिसमें 20,000 से अधिक भारतीय छात्र वर्तमान में अध्ययन कर रहे हैं। इस लेख में, हम रूस में MBBS की योग्यता, कोर्स की अवधि, प्रवेश प्रक्रिया और फीस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। जानें कि कैसे आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और एक सफल चिकित्सा करियर की ओर बढ़ सकते हैं।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service