हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में रंजिश की खौफनाक वारदात सामने आई है. चार साल पहले चचेरे भाई की पत्नी को भगा ले जाने का बदला लेने के लिए चाचा और भाइयों ने मिलकर युवक को गांव की सड़क पर भाले और लाठी-डंडों से सरेआम मौत के घाट उतार दिया.
हनुमानगढ़ के गांव पक्कासारणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र के साथ सहपाठियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र की गर्दन और पीठ पर गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मंगलवार को स्कूल परिसर में एकत्रित हुए और दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। आधा दर्जन छात्रों ने किया हमला परिजनों के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़ित छात्र सोमवार को सातवां पीरियड खत्म होने के बाद टीचर के निर्देश पर कुछ विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर बुलाने गया था। इसी दौरान कक्षा 11 के लगभग आधा दर्जन छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। मुक्कों से बेरहमी से मारपीट आरोप है कि हमलावर छात्रों ने जैकेट डालकर उसे पकड़ा और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आईं। छात्र की गर्दन फिलहाल ठीक से हिल नहीं पा रही है। टीचरों पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय एक छात्र ने दो टीचरों को झगड़े की सूचना दी थी, लेकिन दोनों टीचरों ने मौके पर पहुंचने के बजाय अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहना उचित समझा। इस कथित लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों में रोष घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ सहित कई ग्रामीण स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल से दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मारपीट में शामिल छात्रों की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) काटने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग रखी। जांच के लिए एक समिति गठित स्कून के प्रिंसिपल राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों को बुलाकर बातचीत की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रिंसिपल के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
RRB JE City Intimation Slip 2026 Download Link: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए जेई एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service