Tranding

सर्वर ठप पड़ने से गेहूं खरीदी प्रभावित, प्रशासन बना मूकदर्शक

जबलपुर | मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन जबलपुर जिले में सरकारी दावे धरातल पर पूरी तरह खोखले नजर आ रहे...

Petrol Pump Business: पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी? जान लें फायदे की बात

Petrol Pump Business: देश में तेजी से बढ़ती गाड़ियों की संख्या के साथ पेट्रोल डीजल की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि पेट्रोल पंप का कारोबार आज भी एक सुरक्षित और लंबे समय तक कमाई देने वाला बिजनेस माना जाता है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी होती है और क्या यह हर कोई शुरू कर सकता है. अगर आप भी इस बिजनेस में आने की सोच रहे हैं तो उससे जुड़ी जरूरी जानकारी पहले समझ लेना जरूरी होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी है.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदक का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी होता है. जबकि शहरी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की मांग की जाती है. इसके अलावा आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए और वह भारत का नागरिक होना चाहिए. साथ ही किसी भी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन और निवेश भी जरूरी

पेट्रोल पंप खोलने में जमीन सबसे अहम भूमिका निभाती है. हाईवे पर पंप के लिए लगभग 1200 से 1600 वर्ग मीटर जमीन चाहिए होती है. जबकि शहर या कस्बे में 800 से 1000 वर्ग मीटर जमीन पर्याप्त मानी जाती है. जमीन खुद की हो सकती है या लीज पर भी ली जा सकती है, लेकिन उसका कानूनी रूप से साफ होना जरूरी है. निवेश की बात करें तो यह लोकेशन पर निर्भर करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 25 लाख, शहरी क्षेत्र में 30 से 50 लाख रुपये और हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा खर्चा आ सकता है. कई मामलों में यह खर्च 2 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है, खासकर जब जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च ज्यादा हो.

ये भी पढ़ें-Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से कितना अलग कांग्रेस का महिला आरक्षण बिल? राहुल गांधी ने किया जिक्र

कैसी होती है, पेट्रोल पंप के लिए आवेदन प्रक्रिया?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए देश की प्रमुख तेल कंपनियां समय-समय पर एडवर्टाइजमेंट जारी करते हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है. आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया लॉटरी या मेरिट के आधार पर होती है. चयन होने के बाद जमीन की जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू जैसी प्रक्रिया पूरी की जाती है. इसके बाद आवेदक को ट्रेनिंग दी जाती है और पेट्रोल पंप शुरू करने की अनुमति मिलती है.

क्या है कमाई का तरीका?

पेट्रोल पंप की कमाई मुख्य रूप से प्रति लीटर मिलने वाली कमीशन पर आधारित होती है. पेट्रोल पर करीब 3 से 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक कमीशन मिलता है. अगर किसी पंप की रोजाना बिक्री अच्छी है, तो हर महीने अच्छी आमदनी हो सकती है. इसके अलावा एयर फीलिंग, इंजन ऑयल, लुब्रिकेंट्स, छोटी दुकानों और गाड़ी धुलाई जैसे सेवाओं पर भी एक्स्ट्रा कमाई होती है.

ये भी पढ़ें-Women Reservation Bill Rahul Gandhi: मनुस्मृति में महिलाओं-दलितों के बारे में क्या लिखा, जिसे लेकर BJP पर फायर हुए राहुल गांधी?

खरगोन: 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व अधिकारी गिरफ्तार:पीएम आवास की किश्त जारी करने मांगी थी रकम; लोकायुक्त इंदौर ने रंगेहाथ पकड़ा

खरगोन जिले के भीकनगांव में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के सहायक राजस्व अधिकारी मयंक जैन को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है। आवेदक सिराज पठान ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी आयशा पठान के नाम पर आवास स्वीकृत हुआ था और दूसरी किश्त जारी होना बाकी थी। इसी के बदले अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी। पहले 5 हजार लिए, फिर 15 हजार की मांग फरियादी के अनुसार, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक जैन ने कुल 20 हजार रुपए मांगे थे। जिसमें से 5 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे। शेष 15 हजार रुपए दिए बिना किश्त जारी करने से इनकार कर दिया गया था। आरोप है कि अधिकारी ने पैसे नहीं देने पर जमीन का पट्टा और आवास का अप्रूवल निरस्त करने की धमकी भी दी थी, जिससे परेशान होकर फरियादी ने लोकायुक्त में शिकायत की। जाल बिछाकर रंगेहाथ पकड़ा शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने टीम बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Delhi में बिना फंडिंग PhD स्कॉलर्स को दिक्कत
अश्मिता चालिहा मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में हारी
‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा
रोहतक में कांग्रेस MLA के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग: सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नेल्लोर एयरपोर्ट के डेवलपर का चयन जल्द ही होगा
झारखंड में अजीबो गरीब घटना: बारात लौटी खाली हाथ, परिजनों ने बेटी की निकाली अर्थी
NEET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, लखनऊ-गोरखपुर समेत इन शहरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें
करगली के नर्चर किड्स स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Iranian Singer Parastoo: बिना हिजाब गाना गाने पर ईरान की इस मशहूर गायिका को मिली 74 कोड़ों की सजा

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service