Tranding

Jaunpur News: थाने पर किन्नरों का हंगामा, हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

किन्नरों ने गुलाबो किन्नर के अवैध कार्यों में पुलिस की मिलीभगत का लगाया आरोप चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर से सटे उसरा भादी गांव निवासी गुलाबो किन्नर पर अवैध कार्यों में लिप्त होने की शिकायत को हल्के में लेना गुरुवार की सुबह पुलिस पर भारी पड़ गया। थाने पर पहुंची दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली परिसर में तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। नग्न अवस्था में हुए हंगामे के दौरान बाहर सब्जी मंडी में अफरा—तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आरोपी किन्नर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जिसके बाद किन्नर शांत हुये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रहने वाली गुलाबो किन्नर पर किन्नरों ने अवैध कार्य में लिप्त होने और अपने घर पर जिस्मफरोशी का धंधा कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिससे नाराज कुछ किन्नर इकट्ठा होकर गुलाबो के आवास पर पहुंच गये जहां दुलाबो पक्ष की ओर से पथराव किए जाने पर शीला किन्नर घायल हो गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद किन्नरों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर आस—पास इलाके के किन्नर समाज के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए और हिरासत में लिए गए गुलाबो से मिलने की जिद पर अड़ गये। इसी बात को लेकर किन्नरों ने कोतवाली परिसर में नग्न तांडव शुरु करके मुख्य गेट पर हंगामा करना शुरु कर दिया। घंटों चले हंगामा के बाद डाली किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने गुलाबो किन्नर पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद मामला शांत हो सका। इस मामले में बिट्टू किन्नर ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये बताया कि काफी समय से गुलाबो द्वारा किये जा रहे अवैध कृत्य की पूरी जानकारी पुलिस को है और उसे पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है। पुलिस की मौजूदगी में उसने किन्नरों पर पथराव करते हुये धमकी दिया जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि किन्नरों का आपसी विवाद था। पुलिस की हिरासत से किन्नर को ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। डाली किन्नर की तहरीर पर आरोपी गुलाबो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

TRE-4 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, वायरल दावों पर आयोग ने तोड़ी चुप्पी; नोटिफिकेशन को लेकर कही यह बात

बीपीएससी ने टीआरई-4 भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का खंडन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अधियाचना वापस किए जाने की खबर भ्रामक है और तकनीकी सुधार के बाद जल्द विज्ञापन जारी होगा।

प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्मार्ट क्लास शुरू:बच्चों को अब स्मार्ट टीवी से मिलेगी डिजिटल शिक्षा, खंड विकास अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मथुरा के बलदेव विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने फीता काटकर स्मार्ट टीवी का लोकार्पण किया। इस पहल से ग्रामीण परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका बढ़ रही है। स्मार्ट क्लास से बच्चों को विषयों को समझने में आसानी होगी और उनकी पढ़ाई में रुचि भी बढ़ेगी। नेहा रावत ने बताया कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषयों के वीडियो, एनिमेशन और इंटरैक्टिव कंटेंट दिखाए जाएंगे। इससे कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया जा सकेगा और ग्रामीण बच्चों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने जानकारी दी कि स्मार्ट क्लास से बच्चे अब केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेंगे। वे देश-दुनिया की नई जानकारियों और आधुनिक तकनीक से भी जुड़ सकेंगे, जिससे उनकी रचनात्मक सोच, सामान्य ज्ञान और सीखने की क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने विद्यालय में हो रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों पर विश्वास मजबूत होगा और डिजिटल शिक्षा से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। इस अवसर पर बिंदु शर्मा, डॉ. ममता रानी, अचल कुमार, प्रेमचंद, पूजा रानी, अरुण कुमार, रविंद्र रावत, सुशेंद्र मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने किया।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
पीएम मोदी को इजराइली पीएम नेतन्याहू का फोन, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
सीकर से साइबर स्लेवरी गिरोह का 9वां आरोपी गिरफ्तार, चीनी हैंडलर से जुड़े तार
बुढाना: कांवड़ शिविर का भव्य आगाज, एसडीएम सतेंद्र सिंह और चेयरमैन उमा त्यागी ने किया उद्घाटन
₹65 लाख की भूमि धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर की थी ठगी
UP में निवेश का सुनहरा मौका! 18 प्रीमियम बस स्टेशनों के विकास के लिए टेंडर जारी, ₹1,100 करोड़ से ज्यादा निवेश की संभावना
Jaunpur News: थाने पर किन्नरों का हंगामा, हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज
TRE-4 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, वायरल दावों पर आयोग ने तोड़ी चुप्पी; नोटिफिकेशन को लेकर कही यह बात
प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्मार्ट क्लास शुरू:बच्चों को अब स्मार्ट टीवी से मिलेगी डिजिटल शिक्षा, खंड विकास अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service