Tranding

KT Rama Rao ने युवाओं से जॉब क्रिएटर बनने की अपील की

Hyderabad, हैदराबाद: मशहूर अभिनेता केटी रामा राव ने सोमवार को युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि खुद जॉब क्रिएटर बनें। उन्होंने यह संदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और...

लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आया तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंकॉक से आए एक यात्री से तीन किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। इसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

हार से नहीं, हिम्मत से लिखी जीत: दर्द, बीमारी और संघर्ष के बीच 38 की उम्र में पूरा किया सपना

छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव में सुबह का सूरज जैसे ही खेतों पर फैलता, एक घर में उम्मीद भी साथ जागती थी. यह कहानी उसी घर के बेटे संजय धरैया की है, जिसने दर्द को सीढ़ी बनाया और सपनों तक पहुंच गया. छह साल कैंसर से लड़ाई, लकवे का वार, चार बड़ी सर्जरी, और फिर भी मन में एक ही बात “हार नहीं माननी.”

महासमुंद जिले के बेलटुकरी गांव में जन्मे संजय के पिता किसान हैं. घर में साधन कम थे, लेकिन पढ़ाई का महत्व बहुत बड़ा था. गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू हुई. मिट्टी की खुशबू, कच्चे रास्ते और सीमित साधन इन्हीं के बीच एक सपना पलने लगा.

नवोदय की राह और एक सपना

संजय का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ. यहां से 12वीं तक पढ़ाई करते हुए उन्होंने पहली बार एक आईएएस अधिकारी को देखा. उसी दिन मन में तय हो गया एक दिन उन्हें भी प्रशासनिक सेवा में जाना है. लेकिन घर की हालत देख उन्होंने पहले नौकरी का रास्ता चुना, ताकि परिवार का सहारा बन सकें.

यह भी पढ़ें - UPPSC Success Story: पिता की पंचर दुकान, बेटी का बड़ा सपना; बुलंदशहर की गायत्री बनी अफसर

नौकरी के साथ पढ़ाई

12वीं के बाद संजय ने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया. साथ में अपनी पढ़ाई भी जारी रखी. आगे चलकर उन्हें एसबीआई और इंडिया पोस्ट जैसी सरकारी संस्थाओं में काम करने का मौका मिला. दिन नौकरी, रात पढ़ाई. रोज छह-सात घंटे वे अपने सपने को देते रहे.

जिंदगी का सबसे कठिन मोड़

फिर एक दिन जिंदगी ने करवट ली. साल 2012 में कैंसर की खबर ने सब कुछ हिला दिया. इलाज शुरू हुआ, और इसी बीच लकवे ने भी घेर लिया. 2013 से 2015 के बीच चार बड़ी सर्जरी हुईं. अस्पताल के कमरे, दवाइयों की गंध और खामोशी यही उनकी दुनिया बन गई.

पहली असफलता, फिर नई तैयारी

साल 2019 में संजय ने पहली बार UPSC की परीक्षा दी. नतीजा उम्मीद जैसा नहीं रहा. लेकिन इस बार वे टूटे नहीं. उन्होंने समझा कि सपना बड़ा है, तो धैर्य भी बड़ा रखना होगा. 2022 में वे रायपुर आए और पूरी ताकत से तैयारी में जुट गए. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में संजय का नाम 946वीं रैंक पर था. उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें - UPSC Success Story: असफलता से दोस्ती, सफलता से मुलाकात; सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला कीड़ा, IRCTC ने लिया एक्शन,10 लाख का जुर्माना
गर्मी और ब्लोटिंग का काल है ये स्‍पेशल जलजीरा ड्रिंक! इमली-अदरक से 5 मिनट में घर पर करें तैयार, ये रही रेसिपी
2 रुपये की यह गोली किडनी कर सकती है खराब ! ऐसे मरीज भूलकर भी न करें गलती, रिसर्च में बड़ा खुलासा
मिशन शक्ति के तहत छात्रों को महिला कानूनी अधिकार बताए:ज्ञानपुर महाविद्यालय में विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
कलपक्कम में ‘प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ का ‘क्रिटिकल’ अवस्था हासिल करना गर्व का क्षण: मोदी
Agra News: स्थापना दिवस गिनाईं उपलब्धियां
आज का कर्क राशिफल 7 अप्रैल 2026: दिल में उमड़ेंगी भावनाएं, समझदारी से लें हर फैसला
Maharajganj News: अंडरग्राउंड हाईटेंशन केबल फाल्ट होने से अड्डा हाइडिल की बिजली गुल
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service