लखनऊ, 24 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने एक महत्वपूर्ण व्यवस्था देते हुए कहा है कि अस्पताल परिसरों की सीसीटीवी फुटेज तभी उपलब्ध कराई जा सकती है, जब वह किसी अदालती आदेश या पुलिस जांच का हिस्सा हो। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की पीठ ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत [...]
NIOS BEd Bridge Course: एनआईओएस बीएड ब्रिज कोर्स 6 महीने का है। यह कोर्स उन्हें करना है जो 28 जून 2018 को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर नियुक्त हुए थे।
बांका के रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव में एक घर से आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दुकानदार, पीड़ित का नाबालिग भतीजा और एक अन्य युवक शामिल हैं। इस संबंध में संझा गांव निवासी अरुण यादव ने थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। सभी आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। गोदरेज अलमारी चेक करने पर कुछ गहने कम मिले अरुण यादव ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी में खलासी का काम करते हैं। मकर संक्रांति के दिन उनकी पत्नी मायके गई हुई थी,और घर में केवल उनका छोटा बेटा मौजूद था।कुछ दिनों बाद जब उनकी पत्नी घर लौटीं और घरेलू जरूरत के लिए गोदरेज खोला,तो उसमें रखे सभी सोने-चांदी के आभूषण और नकद गायब मिले। पूछताछ करने पर नाबालिग भतीजे ने चोरी की बात स्वीकारी पूछताछ करने पर अरुण यादव के नाबालिग भतीजे ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।उसने बताया कि संझा गांव निवासी दिनेश यादव ने उसे नाश्ता कराने के बहाने बुलाया और फिर चाचा के घर से आभूषण व नकद निकालकर देने को कहा।दिनेश के कहने पर उसने गोदरेज से सारा सामान निकालकर उसे सौंप दिया था। इसके बाद दिनेश और नाबालिग भतीजा आभूषण बेचने के लिए संझा गांव के स्वर्णकार मुन्ना साह की दुकान पर गए थे।पीड़ित परिजनों द्वारा बाद में पूछताछ करने पर स्वर्णकार ने बताया कि दो युवक जेवर का दाम पूछने आए थे और वापस चले गए थे, उन्होंने जेवर उसे नहीं दिए थे। आभूषण छुड़ाने के लिए 45 हजार रुपये की मांग की गई इस बीच,दिनेश यादव ने नाबालिग भतीजे के फोन पे खाते में 18 हजार रुपये भेजे।जब भतीजे ने आभूषण और नकद की मांग की,तो दिनेश ने दावा किया कि उसने जेवर स्वर्णकार को बेच दिए हैं।बाद में जब परिजन स्वर्णकार की दुकान पहुंचे, तो आभूषण छुड़ाने के लिए 45 हजार रुपये की मांग की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के कुछ आभूषण बरामद कर लिए हैं।वहीं,दिनेश यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि चोरी उसके भतीजे ने की है और उसे झूठा फंसाया जा रहा है।थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service