Tranding

दिल्ली में हर तीसरा बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार, छह लाख वरिष्ठ नागरिक प्रभावित

दिल्ली में हर तीसरे बुजुर्ग को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है, जिससे लगभग छह लाख वरिष्ठ नागरिक प्रभावित हैं। यह समस्या भारत और विश्व स्तर पर एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिसके लिए परिवार, समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है।

प्रवक्ता की प्री परीक्षा में 60 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर:जीआईसी प्रवक्ता की 13 विषयों में 67 जिलों के 891 केंद्रों पर हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 14 जून 2026 को आयोजित की गई प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा०) परीक्षा-2025 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा में आधे से अधिक उम्मीदवारों के न पहुंचने के कारण कुल 60 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर दर्ज किए गए। प्रदेश के 67 जनपदों के कुल 891 केंद्रों पर सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्ष हुई। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने बताया इस परीक्षा के लिए कुल 3,81,605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से महज 1,51,799 परीक्षार्थी (40 प्रतिशत) ही परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे, जबकि 2,29,806 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हिंदी-भूगोल में सबसे ज्यादा उपस्थिति, संस्कृत में छूटा पसीना विषयवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कला वर्ग के मुख्य विषयों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अन्य के मुकाबले बेहतर रही, जबकि कुछ विषयों में अभ्यर्थी गैरहाजिरी रहे। हिंदी और भूगोल विषयों में सबसे ज्यादा 48-48 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। हिंदी में 53,924 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 26,005 उपस्थित और 27,919 अनुपस्थित रहे। वहीं भूगोल में 23,951 में से 11,378 उपस्थित और 12,573 गैरहाजिर रहे। नागरिक शास्त्र विषय में 45 प्रतिशत उपस्थिति रही, जहां 27,366 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,209 परीक्षा देने पहुंचे और 15,157 अनुपस्थित रहे। विज्ञान व गणित वर्ग के जीव विज्ञान और गणित दोनों में समान रूप से 39-39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जीव विज्ञान में 43,144 में से 17,005 और गणित में 39,781 में से 15,387 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। रसायन विज्ञान में 42 प्रतिशत (9,938 उपस्थित) और भौतिक विज्ञान में 35 प्रतिशत (6,679 उपस्थित) उपस्थिति दर्ज की गई। इतिहास में ठीक 40 प्रतिशत (14,184 उपस्थित) और अंग्रेजी में 39 प्रतिशत (16,683 उपस्थित) अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। सबसे कम उपस्थिति संस्कृत विषय में अभ्यर्थियों की रुचि सबसे कम दिखी, जहाँ महज 29 प्रतिशत उपस्थिति रही। यहाँ पंजीकृत 18,616 उम्मीदवारों में से रिकॉर्ड 13,183 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और केवल 5,433 ही परीक्षा में शामिल हुए। शुचितापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा आयोग ने स्पष्ट किया है कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नगत परीक्षा पूरी तरह से सकुशल और शुचितापूर्वक संपन्न हुई है। सभी 13 विषयों की इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसानों के लिए प्रेरणा बने देवराज सिंह

रायपुर : राज्य सरकार द्वारा किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। नैनो उर्वरकों...

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Ambala News: सोमवती अमावस्या पर आज हरिद्वार के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
Lucknow News: गाड़ी खरीदने के लिए कारोबारी के बेटे से चोरी कराए थे जेवर, चार आरोपी पकड़े गए
दिल्ली में हर तीसरा बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार, छह लाख वरिष्ठ नागरिक प्रभावित
प्रवक्ता की प्री परीक्षा में 60 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर:जीआईसी प्रवक्ता की 13 विषयों में 67 जिलों के 891 केंद्रों पर हुई परीक्षा
नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसानों के लिए प्रेरणा बने देवराज सिंह
हलवाई स्टाइल पकौड़े का खास फॉर्मूला
भोपाल रेफर: प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को भोपाल भेजा गया
डॉ. आलोक पांडे की पुस्तक जीवन दर्शन का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न
महाकाल की सवारी में श्यामू-हथिनी के शामिल होने पर संकट:डॉक्टर बोले- आराम जरूरी, ज्यादा चलने पर फ्रैक्चर का खतरा; मालिक बोला- श्यामू पूरी तरह स्वस्थ

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service