Tranding

मंडला पुलिस ने 253 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए:कीमत 38 लाख रुपए, खराब सड़कों से भी हुए थे गुम

मंडला पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत लगभग 38 लाख रुपये मूल्य के 253 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। इन मोबाइलों में कुछ ऐसे भी थे जो खराब सड़कों और अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकरों के कारण गुम हो गए थे। यह वितरण कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में आयोजित किया गया। मंडला निवासी सौरभ सिंगौर ने बताया कि तीन माह पहले बस स्टैंड के पीछे कॉलोनी रोड पर एक ऊंचे स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय उनका मोबाइल गिर गया था। इसी तरह, आईटीआई निवासी समीर कटारे का मोबाइल भी लगभग छह माह पहले निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढों की वजह से बाइक चलाते समय जेब से गिरकर गुम हो गया था। दोनों ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल वापस मिलने पर सौरभ, समीर और अन्य मोबाइल धारकों ने मंडला पुलिस की तत्परता और प्रयासों की सराहना की। कुल 253 मोबाइल फोन लौटाए गए, जिनमें थाना कोतवाली और थाना महाराजपुर क्षेत्र के 171 मोबाइल शामिल थे। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत 38 लाख रुपये है। आमजन की सुविधा के लिए, मोबाइल का वितरण जिला मुख्यालय के साथ-साथ थाना स्तर पर भी विकेंद्रीकृत तरीके से किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारी घर-घर जाकर भी मोबाइल सुपुर्द कर रहे हैं, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मंडला पुलिस CEIR और NCRP पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर रही है। साइबर डेस्क की सक्रियता और थाना स्तर पर गठित प्रशिक्षित टीमों की मदद से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में मंडला पुलिस ने कुल 2767 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वैध मालिकों को लौटाए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4.15 करोड़ रुपये है। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव, साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी, मोबाइल धारक एवं उनके परिजन तथा पत्रकार मौजूद रहे। मंडला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और साइबर जागरूकता अपनाएं।

विदेश में करना चाहते हैं फार्मेसी, हंगरी हो सकता है आपके लिए बेस्ट चॉइस

Pharmacy in Hungary: क्या आप विदेश में कम खर्च में फार्मेसी की पढ़ाई करना चाहते हैं. हंगरी मास्टर ऑफ फार्मेसी की टॉप वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज में इंग्लिश मीडियम में उपलब्ध है. जानें टॉप यूनिवर्सिटी के नाम, एडमिशन प्रोसेस और फीस और कोर्स स्ट्रक्चर क्या है. The post विदेश में करना चाहते हैं फार्मेसी, हंगरी हो सकता है आपके लिए बेस्ट चॉइस appeared first on Prabhat Khabar.

Sonipat News: गली के पुनर्निर्माण से गहराया पेयजल संकट

The drinking water crisis deepened due to the reconstruction of the street

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
गोरखपुर में सड़कों पर उतरे मजदूर संघ के लोग:बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे इससे बाद आंदोलन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
नगरी में बच्चों के बेहतर भविष्य पर मंथन : पंचायत और विभागीय अधिकारियों के साथ मोबाइल क्रेचेस की हुई इंटरफ़ेस मीटिंग
Holi 2026 Gift Hamper Ideas: : होली पर 500 रुपये के अंदर खरीदें? देखें ये लिस्ट
‘मोहम्मद’ दीपक ने जो किया, उससे बड़ी देशभक्ति कुछ और नहीं : राहुल गांधी
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में पैशन-फैशन 2026 का आयोजन : रैंप पर दिखी युवाओं की सतरंगी रचनात्मकता, दर्शकों ने बजाई तालियां
Bareilly News: अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन 27 को
Deoria News: सेवानिृवत्ति के आठ माह बाद भी वेतन लेने के मामले में मांगी गई रिपोर्ट
मऊगंज में गोवंश हत्या, आरोपी गिरफ्तार:घर से 10 किलो मांस और धारदार हथियार मिला; केस दर्ज
Faridabad News: जिले को नशामुक्त बनाने के लिए तेज होगी कार्रवाई

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service