Tranding

APK फाइल से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने मोबाइल, कई सिम कार्ड और दस्तावेज किए बरामद

बस्ती में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने APK फाइल के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साइबर थाना में दर्ज एक मामले में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अमहट पुल के आगे फोरलेन जाने वाली सड़क से दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी देवव्रत सिंह को गिरफ्तार किया। देवव्रत सिंह पुत्र स्व. यशपाल सिंह, घोरांग, थाना धनघटा, जिला संतकबीरनगर का निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन (एक एंड्रॉयड और एक कीपैड), मुथूट माइक्रो फाइनेंस का आईडी कार्ड, छह सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी देवव्रत सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा के मोबाइल नंबर का उपयोग करता था। वह फर्जी आईडी बनाकर "वायामटेक" ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। इसी तरीके से उसने एक पीड़ित के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 29 दिसंबर 2025 को 8079 रुपये और 8584 रुपये ट्रांसफर किए। इन पैसों का इस्तेमाल उसने किसी अन्य व्यक्ति का बिजली बिल यूपीपीसीएल में जमा करने के लिए किया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने मोबाइल का उपयोग करके इस तरह की साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता रहता था। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी के अन्य साथियों और संभावित पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी

बिहार बोर्ड के लाखों छात्र इस समय 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बोर्ड की तरफ से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. इस बार रिजल्ट जल्दी जारी हो सकता है क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से पूरी की जा रही है.बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने से पहले की अंतिम प्रक्रियाओं में जुटा हुआ है.तेजी से चल रही है कॉपियों की जांचबिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले ही कॉपियों की जांच के लिए समय सीमा तय कर दी थी. इंटर यानी 12वीं की कॉपियों की जांच 10 मार्च तक और मैट्रिक यानी 10वीं की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था. बताया जा रहा है कि इंटर की 60 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है. इससे साफ है कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है और बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.आंसर-की जारी होने के बाद आपत्तियों का निपटाराबोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के ऑब्जेक्टिव सवालों की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी थी. इसके बाद छात्रों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था.अब बोर्ड इन आपत्तियों की जांच कर रहा है. जब सभी आपत्तियों का निपटारा हो जाएगा तो अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी जरूरीरिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक अहम प्रक्रिया पूरी करता है जिसे टॉपर वेरिफिकेशन कहा जाता है. इसमें जिन छात्रों के सबसे ज्यादा अंक आने की संभावना होती है, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इस दौरान उनके विषयों से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिजल्ट पूरी तरह सही है और उसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करता है.यह भी पढ़ें - दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कहां करना होगा अप्लाई?कब तक आ सकता है रिजल्टमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी कर सकता है. वहीं 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आने की संभावना है. हालांकि अगर बाकी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं तो बोर्ड तय तारीख से पहले भी रिजल्ट घोषित कर सकता है.ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्टसबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” या “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.यह भी पढ़ें - UPSC Result 2025 रिजल्ट के बाद मचा हड़कंप, कई जगहों पर रैंक को लेकर किए गए गलत दावे

हरियाणा के युवाओं के लिए खुलेंगे कनाडा के द्वार, CM Nayab Saini ने बताया क्या है ‘गो ग्लोबल’ प्लान

चंडीगढ़। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने ... Read more

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
बंगाल में अफसरों के ट्रांसफर पर ममता का विरोध, चुनाव आयोग को लिखा पत्र
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में तीन होटलों में आग
अब ‘बैटरी’ पर दांव लगाएगी ओला, 2 हजार करोड़ से होगा कंपनी का कायाकल्प
Rohtak News: निजी स्कूलों को सीटों का ब्योरा आज पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी
Ram Navami 2026 Date and Muhurat: कब मनाई जाएगी राम नवमी, जानें पूजा का शुभ समय
मॉर्गन स्टेनली ने अमेरिका-ईरान संघर्ष से आपूर्ति श्रृंखला जोखिमों की चेतावनी दी
गाजियाबाद में बैंक मैनेजर की हत्या, गार्ड ने सीने पर मारी गोली
फतेहपुर में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो पलटी:एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधक, मालिक और ड्राइवर पर दर्ज कराया मुकदमा
BPSSC SI Result 2025: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती में इतने थर्ड जेंडर पास, जानें फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service