कानपुर में होली से पहले ही तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस महीने का सर्वाधिक है। रात का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने की तैयारी कर रहे माता-पिता के लिए बड़ी खबर है. DoE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए EWS, DG और CWSN कैटेगरी के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जरूर करें.इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिला दिया जाएगा. यह दाखिला खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित वर्ग और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए रखा गया है, ताकि हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिल सके. EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत वे परिवार आते हैं जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है. इसके साथ ही परिवार का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. इस कैटेगरी के तहत आने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर दाखिला दिया जाता है.CWSN यानी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी इस एडमिशन प्रक्रिया में खास प्रावधान किया गया है. कुल 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों में से 3 प्रतिशत सीटें केवल विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं. इससे ऐसे बच्चों को भी अच्छी शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा. DG यानी वंचित वर्ग कैटेगरी के तहत कई वर्गों को शामिल किया गया है. इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC नॉन-क्रीमी लेयर), अनाथ बच्चे, ट्रांसजेंडर बच्चे और HIV से प्रभावित बच्चे शामिल हैं. इस कैटेगरी का उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है, जिन्हें सामान्य तौर पर कम मौके मिल पाते हैं.उम्र सीमा कैसे तय होगीबच्चों की उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. अलग-अलग कक्षाओं के लिए उम्र सीमा अलग-अलग तय की गई है. नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 3 से 5 साल के बीच होनी चाहिए. यानी बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच होना चाहिए. केजी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 4 से 6 साल के बीच होनी चाहिए. इसके लिए बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच होना जरूरी है. कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 5 से 7 साल के बीच तय की गई है. यानी बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2021 के बीच होना चाहिए.आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यानएक बच्चे के लिए केवल एक ही आवेदन भरा जा सकता है. अगर किसी बच्चे के नाम से एक से ज्यादा फॉर्म भरे गए, तो उसकी दावेदारी रद्द कर दी जाएगी, भले ही उसका नाम लकी ड्रॉ में क्यों न आ जाए. फॉर्म भरते समय वही मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो चालू हो. एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी, जैसे लकी ड्रॉ की तारीख और रिजल्ट, इसी नंबर पर भेजी जाएगी. बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता की जानकारी और दस्तावेजों का विवरण बिल्कुल सही भरें. किसी भी तरह की गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.चयन कैसे होगाबच्चों का चयन पूरी तरह से कंप्यूटर के जरिए होने वाले लकी ड्रॉ से किया जाएगा. इसमें किसी भी तरह का इंटरव्यू या लिखित परीक्षा नहीं होगी. प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए यह सिस्टम अपनाया गया है. अभिभावकों को चाहिए कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन भरने से गलती सुधारने का मौका भी मिल जाता है. साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.यह भी पढ़ें - फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं. अर्जुन कपूर संग डेटिंग से लेकर ब्रेकअप तक मलाइका ने खूब लाइमलाइट बटोरी. ऐसे में अब एक बार फिर से उनका नाम किसी के साथ जुड़ता नजर आ रहा है. खबरें हैं कि मलाइका हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, अखिर ये हैं कौन?कौन हैं हर्ष मेहता? 33 साल के हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं. साथ ही हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं. हर्ष कोई मामूली आदमी नहीं हैं. वो एक जाने माने बिजनेसमैन हैं. उनके पास करोडों की संपत्ति है. हालांकि उनकी टोटल नेटवर्थ को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.मलाइका से 19 साल छोटे हैं हर्षरिपोर्ट्स के मुताबिक, 52 साल की मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद 19 साल छोटे डायमंड मर्चेंट को डेट कर रही हैं. हाल ही में, मलाइका और हर्ष की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. बता दें कि रेडिट पर तस्वीर आने के बाद, कहा जाने लगा कि उन्होंने हर्ष के साथ इटली में वैलेंटाइन्स डे मनाया. इन वायरल तस्वीरों में दोनों इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन पर दिख रहे हैं. एक बड़े ब्लैक ट्रेंच कोट में मलाइका को हर्ष के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है, जो ग्रे जैकेट में स्टाइलिश लग रहे थे. View this post on Instagram A post shared by Bollywood Machine (@bollywoodmachinebm)कॉन्सर्ट में दोनो साथ आए थे नजरबता दें कि इससे पहले भी हर्ष मेहता और मलाइका एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखे गए थे. दोनों को एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे. इस दौरान दोनों को काफी एंजॉय करते देखा गया. वहीं एक बार दोंनो एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट हुए थे. लगातार एक दूसरे के साथ दिखने की वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी. हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है. मलाइका और अरबाज के बेटे का नाम अरहान है. अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने लंबे समय तक अर्जुन कपूर को डेट किया. हालांकि ये रिश्ता भी टिक नहीं पाया.
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service