Tranding

बदलते नियमों की समझ प्रोफेशनल्स के लिए जरूरी: सीए दिनेश सुथार

आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा के दो दिवसीय आवासीय रिफ्रेशर कोर्स में सहकारी समितियों और एनपीओ लेखांकन के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा। भीलवाड़ा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा... The post बदलते नियमों की समझ प्रोफेशनल्स के लिए जरूरी: सीए दिनेश सुथार appeared first on Aawaz Aapki News .

आम्रपाली दुबे के माता-पिता ने बिन शादी बच्चा करने के फैसले पर कोसा- दुनिया क्या कहेगी, फूटकर रोईं एक्ट्रेस

आम्रपाली दुबे के माता-पिता ने बिन शादी बच्चा करने के फैसले पर कोसा- दुनिया क्या कहेगी, फूटकर रोईं एक्ट्रेस

खराब क्वालिटी की आशंका में 535 किलो घी-पनीर जब्त:सिंध डेयरी में बिना वैध निर्माण लाइसेंस बन रहा था पनीर-दही-घी; जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल करीब 535 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। अधिकारियों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से घी, पनीर, समोसे, चटनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने चंदन नगर स्थित सिंध डेयरी फार्म, मुराई मोहल्ला का निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान प्रभारी दीपेश गुरनानी मौजूद मिले। निरीक्षण में यहां पनीर, दही और घी का निर्माण करने के साथ दूध, दही, पनीर और घी का थोक एवं रिटेल विक्रय पाया गया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। प्रतिष्ठान का लाइसेंस केवल थोक एवं रिटेल विक्रय के लिए वैध पाया गया। परिसर में घी प्लेन टिन में रखा मिला, जिस पर खाद्य पदार्थ से संबंधित आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। प्रतिष्ठान प्रभारी ने बताया कि कभी-कभी उनके यहां घी बनाया जाता है, जबकि मौके पर रखा घी बाहर से खरीदकर बिक्री के लिए लाया गया था। हालांकि, घी की खरीदी से संबंधित कोई बिल भी प्रस्तुत नहीं किया गया। अधिकारियों ने मौके से घी और पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर करीब 149 किलो घी और 103 किलो पनीर जब्त कर लिया गया। वहीं, वैध निर्माण लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों का निर्माण कार्य लाइसेंस प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। पालदा में 255 किलो घी सील इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक अन्य टीम ने पालदा बारदान मंडी स्थित नारायण इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। यहां किंग घी और राधा माधव घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। मौके पर 15 किलो क्षमता के 17 डिब्बों में करीब 255 किलो घी रखा मिला। गुणवत्ता संदिग्ध होने पर इसे जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया। जब्त घी की अनुमानित कीमत 1.53 लाख रुपए बताई गई है। सियागंज में 28 किलो घी सील एक अन्य कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सियागंज स्थित मैसर्स कमलेश ट्रेडर्स, संचालक कमलेश गुप्ता, का औचक निरीक्षण किया। यहां महीसागर घी, निर्माता तिरुपति फूड प्रोडक्ट, गांधीनगर, गुजरात का नमूना जांच के लिए लिया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर करीब 28 किलो घी की 56 यूनिट को मौके पर सील कर जब्त किया गया। इसका नमूना भी जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। बॉयज हॉस्टल से भी लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल FoSCoS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कैलाश पार्क कॉलोनी, बड़ी ग्वालटोली स्थित आशुतोष बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यहां रॉ मैटेरियल और तैयार खाद्य पदार्थों के कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए। हॉस्टल संचालक को परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। 535 किलो खाद्य सामग्री जब्त, रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, एक दिन की इन विभिन्न कार्रवाईयों में करीब 535 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Mathura News: चंदन ने चौथी बार जीता स्वर्ण
Siddharthnagar News: चालकों के चरित्र प्रमाणपत्र का भी अब होगा सत्यापन
Unnao News: युवक का सिर और मूंछ मुड़वाने के आरोपी पिता-पुत्र को भेजा जेल
कर्क राशि वाले आर्थिक संबंधों पर बनाएंगे मजबूत, जानें सभी राशियों का हाल
गोरखपुर में मंगलवार को 3 घंटे कटेगी बिजली:दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम
कंटीले तार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले... झारखंड में छात्र और सरकार आमने-सामने, कब निकलेगा समाधान?
बदलते नियमों की समझ प्रोफेशनल्स के लिए जरूरी: सीए दिनेश सुथार
आम्रपाली दुबे के माता-पिता ने बिन शादी बच्चा करने के फैसले पर कोसा- दुनिया क्या कहेगी, फूटकर रोईं एक्ट्रेस
खराब क्वालिटी की आशंका में 535 किलो घी-पनीर जब्त:सिंध डेयरी में बिना वैध निर्माण लाइसेंस बन रहा था पनीर-दही-घी; जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service