छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SAAST) के अंतर्गत चार वर्षीय बी.एससी. (ऑनर्स) गृह विज्ञान पाठ्यक्रम को...
सागर जिले किसानों को मानसून का इंतजार है। खरीफ फसल की बोनी के लिए किसानों ने अपने खेत तैयार कर लिए हैं। खेतों की जुताई लगभग पूरी हो चुकी है। अब बारिश होगी और खेतों में नमी आएगी। जिसके बाद किसान बोनी का काम शुरू करेंगे। किसानों का कहना है कि 22 जून तक मानसून आएगा तो बोनी समय पर हो सकती है। लेकिन मानसून में देरी हुई और बारिश नहीं हुई तो बोनी पिछड़ेगी और फसलों को आने वाले समय में नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को सुबह से सागर के आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। हवाएं चल रही हैं। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि इस समय दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। दिन का पारा 38.9 डिग्री और न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में पिछले कुछ वर्षों में प्री-मानसून गतिविधियों की तीव्रता बढ़ी हैं। इसके पीछे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन की सक्रियता, स्थानीय स्तर पर सतह का अत्याधिक गर्म होना और जलवायु परिवर्तन जैसे कारण जिम्मेदार हैं। यही कारण है कि जून में मौसम असामान्य होने लगा है। शुक्रवार को जिले के कुछ हिस्सों में हवा-आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले साल की तुलना में 35.49% कम बारिश जिले में बारिश के इस सीजन में 1 जून से अब तक 23.3 मिमी यानी 0.9 इंच औसत बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 19 जून तक जिले में 36.2 मिमी यानी 1.4 इंच बारिश हुई थी। इस प्रकार जिले में पिछले साल की तुलना में इस बार 35.49% बारिश कम हुई है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service