छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर करीब 200 छात्र-छात्राओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा. छात्रों का आरोप है कि स्कूल में पिछले दो साल से पर्याप्त शौचालय और बाउंड्रीवॉल की सुविधा नहीं है. शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज विद्यार्थियों ने पहले स्कूल के गेट पर तालाबंदी की और इसके बाद दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग पर बैठकर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया.
Kuku Kohli last rites: फिल्ममेकर कुकू कोहली के अचानक निधन के बाद पत्नी अरुणा ईरानी का पहला वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है। उनसे सही से चला भी नहीं जा रहा है।
सीतापुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर चौथे दिन भी स्थिर बना हुआ है, लेकिन पानी कम होने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान की रफ्तार तेज हो गई है। विकासखंड रामपुर मथुरा क्षेत्र के नागेश्वरपुरवा गांव में सरयू नदी ने अब आबादी की ओर कटान शुरू कर दिया है। नदी की धारा की जद में कई मकान आ गए हैं। प्रशासन ने कटान प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर ऊंचे स्थानों पर ठहराया है। बीते सप्ताह शारदा और घाघरा नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी कई गांवों तक पहुंच गया था। अब पानी धीरे-धीरे गांवों से निकलकर नदियों में वापस लौट गया है, लेकिन बाढ़ के बाद गांवों में जगह-जगह कीचड़ जमा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को हो रही है। ग्रामीण आवश्यक सामान लेकर नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। नागेश्वरपुरवा गांव में सरयू नदी लगातार कटान कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक दो मकान कटान की चपेट में आकर नदी की धारा में समा चुके हैं। कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। नदी की धारा लगातार जमीन को काट रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रदेश ने बताया कि कटान प्रभावित स्थानों से ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थानों पर स्थापित किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि पानी कम होने से राहत मिली है, लेकिन रास्तों पर जमा कीचड़ के कारण जरूरी कामों के लिए आवागमन मुश्किल बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service