Tranding

Kurukshetra News: केयू में बीएससी जूलॉजी के पहले बैच ने प्रस्तुत किए शोध प्रबंध

केयू में बीएससी जूलॉजी के पहले बैच ने प्रस्तुत किए शोध प्रबंध

साधारण बातों से असहज नहीं हों. अनुशासन अनुपालन से कार्य करें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 31 July 2026: साधारण बातों से असहज नहीं हों. अनुशासन अनुपालन से कार्य करें. निजी मामलों में लापरवाही नहीं दिखाएं. स्वास्थ्य साधारण रहेगा.

राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मु के मेहमान बने 209 बस्तरवासी:महामहिम ने लोगों को परोसा भोजन, बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की जताई इच्छा

बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक नेतृत्व व्यवस्था को गुरुवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक मंच पर विशेष सम्मान मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम-2026 के विजेता कलाकारों, मांझी-चालकी प्रतिनिधियों, पद्मश्री सम्मानित और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों सहित 209 सदस्यीय दल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अतिथियों को भोजन परोसकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककला, मांझी-चालकी व्यवस्था और बस्तर पंडुम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत भारत की अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण पूरे देश की जिम्मेदारी है। बस्तर दशहरा में आने की जताई इच्छा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर राष्ट्रपति ने भविष्य में बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। भगवान जगन्नाथ की काष्ठ प्रतिमा और बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराएं उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करती हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मांझी उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनके पिता भी मांझी थे। उन्होंने जनजातीय समाज की पारंपरिक नेतृत्व व्यवस्था को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण की मजबूत आधारशिला बताया। बस्तर पंडुम को बताया सांस्कृतिक पहचान का उत्सव राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर पंडुम छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। इस आयोजन ने बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देते हैं। शांति और विकास की नई पहचान बन रहा बस्तर राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के प्रयासों और स्थानीय जनभागीदारी के कारण बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के विस्तार को उन्होंने सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया। अमित शाह बोले- पहली बार देखा ऐसा दृश्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे कई बार राष्ट्रपति भवन आए हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने बस्तर की पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल को एक साथ देखा है। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय गौरव का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा- पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति से बस्तर के प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर की संस्कृति, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देश के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित हुई हैं। राष्ट्रपति को भेंट की गई ‘झिटकू-मिटकी’ की कलाकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति को बस्तर की करीब 300 साल पुरानी लोकगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ पर आधारित विशेष कलाकृति स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह कलाकृति बस्तर की जनजातीय संस्कृति, प्रेम, त्याग और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
टेरर फंडिंग पर कड़ा प्रहार: रियासी में पाक स्थित 5 आतंकियों की जमीनें कुर्क
एक साल में ही लड़खड़ाई ओबरा ‘सी’: तकनीकी खराबी से ठप हुई 660 मेगावाट इकाई
अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता का शेयर रिजल्ट के बाद गिरा, कहां तक जाएगी कीमत
रतलाम: 860 ग्राम की बच्ची को मिली नई जिंदगी, दो महीने बाद 1.40 केजी वजन होने पर मिली अस्पताल से छुट्टी
मोगा में युवक का शव मिला:निहाल सिंह वाला-पत्तो हीरा सिंह लिंक रोड पर संदिग्ध हालात में बरामद, 6 माह पहले हुई थी शादी
स्कूल शिक्षा विभाग के वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, नहीं कटेगा किसी शिक्षक का वेतन: शिक्षा मंत्री यादव
Indore Viral Video: इंदौर के विजय नगर में हाईवोल्टेज ड्रामा; कथित प्रेमी संग पत्नी को देख पति ने बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल
असली के नाम पर बड़ी ठगी! छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर का रोजाना 500 करोड़ से अधिक का चल रहा धंधा
Delhi NCR News: तनाव और अकेलेपन की गिरफ्त में युवा, मानसिक स्वास्थ्य पर गहराता संकट

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service