Tranding

SHEOPUR NEWS : पढ़ाई करवाने की बात पर भड़की शिक्षिका, बच्चों को धक्के देकर निकाला बाहर, VIDEO वायरल

श्योपुर : मध्य प्रदेश सहित देशभर में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पढ़ने के लिए बच्चे जहां स्कूल पहुंच रहे है। तो वही दूसरी तरफ शिक्षक बच्चों को पढ़ने की जगह धक्का देकर बाहर निकल रहे है। ये हैरान कर देने वाला मामला श्‍योपुर जिले के ग्राम मातासूला स्थित प्राथमिक विद्यालय से सामने आए है। जहां अभिभावक द्वारा बच्चों को पढ़ाने की बात कहने पर शिक्षिका इस कदर भड़की की उसने बच्चों को स्कूल से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। टीचर बातचीत और स्नेक्स पार्टी में व्यस्त थे दरअसल ,मातासूला निवासी ईश्वर मीणा अपने बच्चों का प्रवेश कराने प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कक्षा में कई छात्र-छात्राएं बिना किसी शिक्षक के बैठे हुए थे. बच्चे काफी देर से शिक्षक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीचर स्टाफ रूम में बैठकर आपस में बातचीत और स्नेक्स पार्टी में व्यस्त थे। स्थानीय लोगों ने जब बिना शिक्षक के पढ़ाई कर रहे बच्चों का वीडियो बनाना शुरू किया तो एक शिक्षिका नाराज हो गई और उसने वीडियो बनाने वाले युवक को पहले तो भला बला भूरा कहा फिर कक्षा में बैठे छात्रों को भी वहां से धक्का मारकर स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए कह दिया। जिसका पूरा वीडियो बच्चों के परिजनों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले का लिया संज्ञान इधर, वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Alpha Movie Review: 2 स्टार क्यों मिली ‘अल्फा’? जानिए पूरी वजह

Alpha Movie Review Hindi: जानिए कैसी है आलिया भट्ट, शारवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर ‘अल्फा’। पढ़ें कहानी, अभिनय, निर्देशन, पॉजिटिव-नेगेटिव पॉइंट्स और हमारी 2/5 स्टार रेटिंग। काफी समय से चर्चा में रही यश राज फिल्म्स की स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आलिया भट्ट और शारवरी वाघ ...

MP Weather Update: एमपी में मानसून की तूफानी रफ्तार, इंदौर-भोपाल समेत 45 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए भोपाल, इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर समेत करीब 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
सेंट्रल जेल के बंदियों ने सीखा तनाव मुक्त जीवन का मंत्र
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति
किन ग्रहों की वजह से माता-पिता का सुख मिलता है? देखें भाग्य चक्र
Aaj Ka Panchang 5 July 2026: पंचमी तिथि आज, क्या है शुभ मुहूर्त?
2026 के अंत तक भारत में शुरू हो जाएंगे 5 सेमीकंडक्टर प्लांट
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, दो लश्कर आतंकियों की घेराबंदी
पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण पर सरकार का स्पष्टीकरण
कानपुर में कार में महिला पर ईंट से हमला:इंस्टाग्राम से दोस्ती की, शादी से इनकार करने पर सरेराह वार किए
पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service