अपनी दमदार एक्टिंग और डांस मूव्ज से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक समय था जब इंडस्ट्री में राज करते थे। मगर अब वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस बेसब्री से गोविंदा के बिग स्क्रीन पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच एक्टर एक अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शनिवार को वरुण ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो से सफर किया और एक सिनेमाघर में सरप्राइज विजिट करने पहुंचे। वरुण ने मेट्रो से अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस से पूछा था कि वह किस थिएटर जा रहे हैं। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें वरुण मेट्रो कोच के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल-अप करते नजर आए। उनके आसपास अन्य यात्री भी खड़े दिखे। वीडियो सामने आने के बाद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस पर रिएक्शन दिया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह डिस्क्लेमर होना चाहिए था, @Varun_dvn। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मेट्रो में ‘हैंग आउट’ करना ठीक है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते। इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत न्यूसेंस फैलाने और/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय हैं। अपराध की गंभीरता के आधार पर जुर्माना और जेल भी हो सकती है तो दोस्तों, घूमो-फिरो, लेकिन वहां लटको मत। महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी से यात्रा करें।” अथॉरिटी की इस वीडियो की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने अथॉरिटी की निष्पक्षता की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए, चाहे वह आम आदमी हो या कोई बड़ा सेलेब्रिटी। ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट वॉर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है और इसकी कहानी 1971 भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है।
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेतरिया रोड पर तेज रफ्तार के कारण बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सनखपरी गांव निवासी ललन कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पटना रेफर कर दिया। पिकनिक मनाकर लौट रहे थे घर ललन कुमार भीम बांध से पिकनिक मनाकर अपने घर लौट रहा था। तेतरिया रोड पर उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ललन कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में लगी चोट के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग प्रशासन से की है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service