Tranding

स्वास्थ्य मंत्री के दिमागी नक्सली वाले बयान पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष पांडेय का पलटवार

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को दिमागी नक्सली कहने के बयान के विरोध में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना कोतवाली में सामूहिक गिरफ्तारी देने पहुंचे। एनएसयूआई ने कहा स्वास्थ्य मंत्री अपने बयान परयदि कायम हैं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं व युवाओं को दिमागी नक्सली मानते हैं, तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करें। यदि यह बयान गलत है और एनएसयूआई कार्यकर्ता और युवा नक्सली नहीं हैं, तो स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इस प्रकार का बयान देने वाले मंत्री के ​​ खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा एमबीबीएस प्रवेश को लेकर प्रदेश के छात्रों के हक से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं और बाहर के छात्रों को कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश देने की शिकायतें हैं। सरकार को इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष कासिम अंसारी, एनएसयूआई नेता दिव्यम पांडेय आदि उपस्थित रहे। जिला एनएसयूआई अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि अपने हक और भविष्य के लिए आवाज उठाने वाला छात्र नक्सली नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। एनएसयूआई नेता दिव्यम पांडेय ने कहा कि प्रदेश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक है। युवाओं की आवाज को अपमानजनक शब्दों से दबाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री का बयान गलत है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और यदि बयान सही है तो सरकार को उसके आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को पहले अपना स्वास्थ्य विभाग संभालना चाहिए। ^सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवाओं की आवाज दबाना उचित नहीं: पूर्व विधायक स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने थाने में अपनी सामूहिक गिरफ्तारी की पेशकश कर कहा कि या तो हमें गिरफ्तार किया जाए, या स्वास्थ्य मंत्री अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जून से बढ़ेगी तपिश की मार! अल नीनो के साए में कमजोर पड़ सकता है मॉनसून, गर्मी तोड़ सकती है नए रिकॉर्ड

देश के लिए मौसम को लेकर चिंताजनक संकेत सामने आए हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार इस वर्ष मॉनसून सामान्य से कमजोर रह सकता है, जबकि अल नीनो के प्रभाव से भीषण गर्मी और तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।

गेहूं-चावल की बोरियां न करें फेंकने की भूल, ऐसे घर में करें रीयूज

घर में गेहूं, चावल, आटा या दाल की खाली बोरियां फेंकने से पहले ये रीयूज आइडियाज जरूर जान लें. मजबूत पुरानी बोरी से स्टोरेज बैग, ग्रो बैग, खिलौना ऑर्गेनाइजर और सामान ढकने जैसी कई उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं. इससे कचरा कम होगा और पैसे भी बचेंगे.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, दो माह में 6 हजार से अधिक मरीजों ने कराया जांच
सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल
कल इन राशियों पर बरसेगी ग्रहों की कृपा जीवन में आएगी नई ऊर्जा
कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?
2027 कावासाकी वर्सिस 650 की भारत में लॉन्च, नए कलर के साथ एडवेंचर बाइक का बदला अंदाज
नफ़रत के गुरु: RSS और गोलवलकर का इतिहास
लैंडो नॉरिस ने मैकलारेन के साथ 2030 तक बढ़ाया अपना कॉन्ट्रैक्ट
Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में सीएनजी महंगी होने पर ऑटो-टैक्सी यूनियनों का बड़ा ऐलान, किराया नहीं बढ़ा तो 9 सितंबर को होगी हड़ताल
किशोर की मौत के बाद हाईकोर्ट सख्त, खुले नाले को तुरंत ढकने का आदेश

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service