हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस बार आज यानी की 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। योगिनी एकादशी के व्रत का पुण्य 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर माना जाता है। तो आइए जानते हैं योगिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में... तिथि और मुहूर्त वैदिक पंचांग के मुताबिक योगिनी एकादशी तिथि की शुरूआत 09 जुलाई की रात 09:31 मिनट से हो रही है। वहीं इसकी समाप्ति 10 जुलाई की रात 10:11 मिनट पर हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। पूजन विधि इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। फिर व्रत का संकल्प लें और घर के मंदिर को गंगाजल से पवित्र करें। फिर पूजा स्थल पर पीले कपड़े बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा का स्थापित करें। भगवान को पीले रंग के फूल, चंदन, अक्षत, फल और भोग आदि अर्पित करें। पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें। एकादशी को तुलसी पत्ते नहीं तोड़े जाते हैं, इसलिए एक दिन पहले इसको तोड़कर रख दें। पूजा के दौरान घी का दीपक जलाएं और योगिनी एकादशी व्रत का पाठ करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और आरती करें। वहीं पूजा के अंत में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें। मंत्र ऊँ श्री विष्णवे नम: ऊँ श्री परमात्मने नम: ऊँ श्री विराट पुरुषाय नम: ऊँ श्री क्षेत्र क्षेत्राज्ञाय नम: ऊँ श्री केशवाय नम: ऊँ श्री पुरुषोत्तमाय नम: ऊँ श्री ईश्वराय नम: ऊँ श्री हृषीकेशाय नम: ऊँ श्री पद्मनाभाय नम:
कौशांबी में गुरुवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शुक्रवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश से लोगों को बीते 15 दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले कौशांबी का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। आज कौशांबी का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। देखें, 3 तस्वीरें... मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों तक कौशांबी में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी और हवाएं भी चलती रहेंगी। इस बारिश से किसानों को धान की रोपाई में मदद मिलेगी। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभदायक है।
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026 (आज का राशिफल): फ्यूचर पंचांग के अनुसार आज योगिनी एकादशी पर चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल...
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service